उत्तर प्रदेश, नोएडा: सड़कों पर अवैध कट बंद करने के निर्देश

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा।सूरजपुर कलेक्ट्रेट में सोमवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक हुई। बैठक की में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) मंगलेश दुबे ने जिले के 29 दुर्घटनास्थल पर सुधार और अवैध कट बंद करने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने कहा कि बढ़ती सड़क दुर्घटनाएं चिंता का विषय है। जिले में वर्ष 2023 से 29 ब्लैकस्पॉट हैं। इससे पहले इनकी संख्या 11 थी। उन्होंने कहा कि सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया जाए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के साथ-साथ सड़क दुर्घटना में मृत्यु दर में कमी आ सके।

उन्होंने परिवहन विभाग, यातायात पुलिस, शिक्षा और प्राधिकरण समेत संबंधित विभाग के अधिकारियों से कहा कि बस, टेंपो और टैक्सी स्टैंड के निर्माण के लिए गंभीरता से काम किया जाए। उनके निर्माण के लिए स्थान चिह्नित कर अवैध स्टैंड और अतिक्रमण पर अंकुश लगाई जाए। अवैध स्टैंड, अनाधिकृत पार्किंग, तेज गति वाहन, क्षमता से अधिक सामान ढोने और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।उन्होंने स्कूलों में अभियान चलाकर वाहनों की फिटनेस जांच कराने का निर्देश दिया, जिससे बिना फिटनेस के स्कूली बस सड़कों पर न उतर पाएं। टूटी सड़कों को दुरुस्त कराने, हिट एंड रन के मामलों को निस्तारण की कार्ययोजना बनाने, परिवहन विभाग को अनाधिकृत वाहनों को बंद करने के लिए डंपिंग यार्ड भूमि उपलब्ध कराने और आवारा पशुओं पर अंकुश लगाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img