Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

उत्तर प्रदेश, नोएडा: रेकी कर चोरी करने वाले चार शातिर बदमाश गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश, नोएडा: रेकी कर चोरी करने वाले चार शातिर बदमाश गिरफ्तार
थाना बिसरख पुलिस ने चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से लगभग 27 लाख रुपये की कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी बरामद की है

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। थाना बिसरख पुलिस ने चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से लगभग 27 लाख रुपये की कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी बरामद की है।पकड़े गए आरोपियों की पहचान अकबर पुत्र वकील, मोमीन पुत्र शौकीन, अमन पुत्र यामीन और सलमान पुत्र रियाजुल के रूप में हुई है। ये गिरोह पिछले कई महीनों से क्षेत्र में सक्रिय था और कई वारदातों को अंजाम दे चुका था। इस गिरोह ने जनवरी 2024 से लेकर जनवरी 2025 तक चिपियाना बुजुर्ग, ब्रजवासीपुरम कॉलोनी, पुराना हैबतपुर और 14जी एवेन्यू समेत कई इलाकों में चोरी की वारदातें की थीं।

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी का कहना है कि कई महीने से बिसरख कोतवाली क्षेत्र में बंद घरों में चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया गया था। शुक्रवार को सर्विलांस और लोकल इंटेलीजेंस के इनपुट के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सलमान और अमन दिन में कबाड़ी की फेरी लगाते थे। उसी दौरान बंद पड़े मकान की रेकी करते थे, जबकि अकबर घरों में पुताई करता था। उसी दौरान बंद मकान की रेकी करता था। मोमीन फेरी लगाकर जैकेट बेचता था और बंद मकान चिह्नित करता था। आरोपी रेकी के बाद रात के समय घर के ताले तोड़कर चोरी को अंजाम देते थे। सामान बोरी और बैग में भरकर फरार हो जाते थे।

तीन साल में कर चुके हैं 10 वारदात
पुलिस ने बताया कि यह गिरोह चार माह से सक्रिय था। आरोपी तीन साल में 10 से अधिक घरों में वारदात कर चुके हैं। अबतक पांच घरों से चोरी की बात स्वीकार की है। पिछले साल 29 जनवरी को खाटू श्याम कॉलोनी चिपियान बुजुर्ग में तीन बंद मकान में चोरी की थी। 23 नवंबर को ब्रजवासीपुरम कॉलोनी में वारदात की थी। पांच नवंबर को शिवम एन्क्लेव पुराना हैबतपुर में बंद मकान से आभूषण और रुपये चुराए थे। आठ जनवरी को एक महिला के हाथ के कंगन व कुंडल ठग लिए थे। एक जनवरी को 14 एवेन्यू में एक फ्लैट के अंदर से सोने के आभूषण चोरी किए गए थे। आरोपी चोरी के गहनों को सुनार व राह चलते लोगों को जरूरत की बात कहकर बेच देते थे। गहनों को खरीदने वाले लोगों की भी तलाश की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया है।

लाखों के गहने बरामद
नथ, टीका, हार, कंठी, दो झुमकी, तीन मंगलसूत्र, 10 टॉप्स, चार कुंडल, कान की दो लड़ी, दो चेन, आठ अंगूठी, चार चूड़ी, नाक की दो लौंग बरामद हुए हैं, जिनका वजन लगभग 250 ग्राम है। अनुमानित कीमत लगभग 23 लाख है। वहीं चार किलो चांदी का सामान जैसे 10 सिक्के, दो कंठी माला, मंगलसूत्र, 10 पाजेब, तीन ब्रेसलेट, दो तगड़ी, 21 पायल, चार कंगन, 124 बिछुवे, सात चेन, सात अंगूठी, दो बिछुआ बरामद हुआ है

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें