उत्तर प्रदेश, नोएडा: पुलिस के सुनवाई न करने पर मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत, बोले- खुलेआम घूम रहे आरोपी

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा के देवटा गांव की आटा चक्की के अंदर 6 दिसंबर को 28 वर्षीय राम अवतार का शव मिला था। मृतक के परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाना दनकौर में मुकदमा दर्ज कराया था। परिजनों का आरोप है कि इस मामले में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पुलिस इस केस को हादसा बताने में लगी है। परिजनों ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर ही है।
देवटा गांव निवासी आकाश ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर दी गई अपनी शिकायत में कहा है कि 6 दिसंबर को उसके 28 वर्षीय भाई राम अवतार को गांव के ही अरुण ने अपनी आटा चक्की पर बुलाया था। जहां बाद में उसका शव मिला था। इस संबंध में परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर शव का पंचनामा कराया और पोस्टमार्टम कराया। साथ ही पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा भी दर्ज कर लिया। 15 दिन से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। आरोपी पीड़ित परिवार के घर के सामने खुलेआम घूमता रहता है। परिजनों का कहना है कि इस संबंध में उन्होंने कई बार पुलिस से शिकायत की है। लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो रही है। हताश होकर उन्होंने रविवार को मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर पुलिस पर आरोपी की गिरफ्तारी न करने का आरोप लगाया है। उधर, पुलिस ने अब तक की अपनी जांच में मामले को हत्या नहीं बल्कि हादसा बताया है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मृतक की विसरा रिपोर्ट प्रयोगशाला भेज दी गई है। वहां से रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img