उत्तर प्रदेश, नोएडा:नोएडा में हाईटेक बनेगा गर्ल्स हॉस्टल, सरकार देगी पैसा

0
3
उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में हाईटेक बनेगा गर्ल्स हॉस्टल, सरकार देगी पैसा
नोएडा-ग्रेटर नोएडा जैसे महंगे शहर में आशियाने के लिए कामकाजी महिलाओं को अब भटकना नहीं पड़ेगा। इसके लिए जिले में पांच हॉस्टल बनाने का निर्णय लिया गया है

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा जैसे महंगे शहर में आशियाने के लिए कामकाजी महिलाओं को अब भटकना नहीं पड़ेगा। इसके लिए जिले में पांच हॉस्टल बनाने का निर्णय लिया गया है। यह हॉस्टल 500-500 महिलाओं के रहने की क्षमता के हिसाब से बनाए जाएंगे। यहां पर महिलाओं की सुरक्षा से लेकर तमाम व्यवस्थाएं रहेगी। इस प्रोजेक्ट को 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा।

नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि स्कीम फॉर स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट फॉर कैपिटल इन्वेस्टमेंट के तहत ये हॉस्टल बनाए जाएंगे। इसको बनाने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार को पैसा देगी। उन्होंने बताया कि इसका निर्णय हाल में यूपी के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने प्राधिकरण, प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक में लिया गया है।अधिकारियों ने बताया कि नोएडा में एक, ग्रेटर नोएडा में तीन और यमुना एरिया में एक जगह छात्रावास बनाया जाएगा। बाकी गाजियाबाद समेत एनसीआर के अन्य स्थान पर बनाए जाएंगे। यह छात्रावास 500-500 महिलाओं के रहने के हिसाब से बनाए जाएंगे। यह पूरी तरह से हाईटेक होगा। नोएडा में सेक्टर-83 में 24 मीटर रोड पर जगह चिह्नित की गई है। जिसको साल 2026 तक बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

प्राधिकरण सिर्फ जमीन देगा
अधिकारियों का कहना है कि प्राधिकरण सिर्फ जमीन देगा। यह जमीन मुफ्त में दी जाएगी या न्यूनतम राशि, यह फैसला भी शासन लेगा। प्राधिकरण इसके लिए शासन को पत्र लिखेगा। यहां पर हॉस्टल का निर्माण किसी एजेंसी के जरिए कराया जाएगा। महिलाओं को कमरे मुफ्त में दिए जाएंगे या न्यूनतम किराया लिया जाएगा, यह तय होना बाकी है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे