उत्तर प्रदेश, नोएडा: महिला से छेड़छाड़ में कश्मीरी युवक गिरफ्तार

अमर सैनी 
उत्तर प्रदेश, नोएडा। देश के लिए साल 1971 में युद्ध लड़ने वाले कर्नल की शादीशुदा बेटी के साथ कश्मीरी व्यक्ति द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने फेज-1 थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया- वह पांच साल के बच्चे की मां हैं और बुजुर्ग मां के साथ रहती है। वह मनोविज्ञान और कानून की स्टूडेंट रही हैं। पिता ने साल 1971 में हुए युद्ध में भाग लिया था। उन्हें सैन्य सेवा पदक भी मिला था। जब वह सिर्फ तीन साल की थीं तो 1994 में पिता का निधन हो गया था। वर्तमान में वह मोमबत्ती का कारोबार करती हैं। इसी को लेकर पिछले दिनों उनकी मुलाकात कश्मीर निवासी मोहम्मद आमीन कालू से हुई थी। उसने बताया- उसका परिचय सऊदी अरब के एक कारोबारी के साथ भी है।

ऑफिस में की छेड़खानी
उसने कहा- वह उनके मोमबत्ती के कारोबार को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में मदद कर सकता है। इसी को लेकर आरोपी 23 अप्रैल को उन्हें सेक्टर-6 स्थित अपने ऑफिस लेकर गया था। पीड़िता का आरोप है कि काफी देर होने पर उन्होंने परिवार के सदस्य को उन्हें लेने के लिए बुलाया। उसके आने के बाद जब वह जाने लगीं तो आरोपी ने रोककर गलत तरीके से टच किया और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। इस दौरान वह किसी प्रकार से उससे बचीं और धक्का देकर वहां से बाहर आकर अपने घर पहुंचीं।

कश्मीर ले जाने की बात से डरी
पीड़िता का यह भी कहना है कि आरोपी ने उन्हें धर्म परिवर्तन करने के लिए मानसिक दबाव बनाया। साथ ही, निकाह करके कश्मीर ले जाने के लिए कहा। उस घटना के बाद से आरोपी लगातार उन्हें बार-बार फोन करके मिलने के लिए दबाव बना रहा है और न मिलने पर धमकी दे रहा है। एसीपी विवेक रंजन का कहना है कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज का आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img