उत्तर प्रदेश, नोएडा: कार खड़ी करने को लेकर बड़ा बवाल, इतने चले लाठी डंडे कि थाने पहुंच गया मामला

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। सेक्टर – 63 चोटपुर कॉलोनी में कार खड़ी करने को लेकर ऐसा विवाद सामने आया है, जिसमें जमकर लाठी डंडे चले और मामला थाने तक पहुंच गया। छोटी सी बात पर लोग कैसे अपना आपा खो दे रहे हैं यह उसका ताजा उदाहरण है। मामले में सेक्टर 63 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चोटपुर कॉलोनी में क्रांति गुप्ता परिवार के साथ रहती है। बृहस्पतिवार देर रात 1 बजे उनके घर के पास पड़ोसी पप्पू यादव कार खड़ी कर रहे थे। उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोप है कि पप्पू समेत 7 लोगों ने क्रांति व उनके परिवार के पांच सदस्यों से पहले अभद्रता की। उसके बाद मारपीट कर दी। आरोपियों ने लाठी, डंडे, सरिया से पीड़ित पक्ष के लोगों को पीटा। क्रांति गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने पप्पू यादव पक्ष के लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

इनके खिलाफ दर्ज हुआ

मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पप्पू यादव, धीरेंद्र यादव, देवेंद्र और और लल्लू यादव के खिलाफ नाम जद मुकदमा दर्ज किया है। इसके अलावा चार अन्य लोग केस में अज्ञात हैं। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अन्य फरार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

क्या बोली पुलिस ?
सेक्टर 63 कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि छोटी सी बात को लेकर दो पड़ोसी आपस में भिड़ गए। बात बस कार खड़ी करने को लेकर थी। इतनी सी बात पर पप्पू पक्ष ने क्रांति पक्ष के लोगों के साथ मारपीट कर दी। पुलिस मामले में जांच कर कार्यवाही कर रही है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img