उत्तर प्रदेश, नोएडा: अस्पताल में लगी भयंकर आग, दो स्टाफ आए चपेट में

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। सेक्टर 35 स्थित सुमित्रा अस्पताल में शुक्रवार सुबह रिकॉर्ड रूम में आग लगने से अपरा तफरी मच गई। फायर विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर 6 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। सुबह 6:30 बजे जब आग लगी तो अस्पताल में मौजूद मरीजों को बाहर निकाला गया। अस्पताल के दो कर्मचारी इस घटना में घायल हुआ है। दोनों को प्राथमिक उपचार दिया गया है।

फायर विभाग के अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि पहले व दूसरे मंजिल के मरीज अपने आप बाहर आ गए। उन्होंने धुवा को निकलते हुए देखा। जैसे ही फायर की टीम को सूचना मिली टीम मौके पर पहुंच गई आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कोई जनहानि नहीं हुई है। अस्पताल में आग लगने की सूचना पर फायर की टीम ने त्वरित कार्रवाई की है। 6 फायर सर्विस यूनिट एवं हाइड्रोलिक प्लेटफार्म तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए थे। आग को पूरी तरीके से बुझा दिया गया। ग्राउंड फ्लोर पर बने रिकॉर्ड रूम में आग लगी थी। आशंका है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी। अन्य कारण पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

शीशा तोड़ते दौरान हुए घायल

अस्पताल के अंदर जब आग लगी तो अस्पताल के कर्मचारी बिल्डिंग के शीशे को तोड़कर बाहर निकलने का प्रयास करने लगे। इस दौरान हाथ में शीशे के टुकड़ा लगने से दोनों कर्मचारी घायल हो गए। दोनों का प्राथमिक उपचार कराया गया है। इस घटना में अन्य किसी तरीके का कोई नुकसान किसी को नहीं पहुंचा है।

अस्पताल में आग लगने की लगातार दूसरी घटना

2 दिन पहले भी सेक्टर 12 के मेट्रो अस्पताल के फिजियोथैरेपी यूनिट में आग लग गई थी अब सुमित्रा अस्पताल में आग लगने की घटना सामने आई है भीषण गर्मी की वजह से शॉर्ट सर्किट के कारण लगातार आग लगने की घटनाएं हो रही हैं फायर विभाग में लोगों से अपील की है कि रात के समय कोई भी उपकरण खुला ना छोड़े जिससे पूरी रात उसके चलने पर शॉर्ट सर्किट हो इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img