उत्तर प्रदेश, नोएडा: जिले में ड्राइविंग लाइसेंस के स्लॉट कम नहीं होंगे

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।जिले में स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया के लिए टाइम स्लॉट कम नहीं होंगे। पहले टाइम स्लॉट कम करने की तैयारी थी। स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस के लिए 200 से अधिक टाइम स्लॉट हैं। कई स्लॉट खाली रहने के कारण ऐसी योजना थी। स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस के लिए लोगों को परिवहन विभाग की वेबसाइट www.parivahan.gov.in पर आवेदन करना होता है। इसके बाद आवेदक को टाइम स्लॉट बुक करना होता है, जिसके आधार पर वह वाहन चलाने में दक्षता की परीक्षा देता है। कोरोना के बाद बड़ी संख्या में आवेदन के चलते परिवहन विभाग ने टाइम स्लॉट में इजाफा कर दिया था। इसके बाद भी लंबे समय तक प्रतीक्षा बनी हुई थी। धीरे-धीरे लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस बनते गए और प्रतीक्षा खत्म हो गई।

परिवहन विभाग के अनुसार टाइम स्लॉट की संख्या कम की जा सकती थी, लेकिन इस तैयारी को टाल दिया गया है। एआरटीओ प्रशासन डॉ. सियाराम वर्मा ने कहा कि स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस के लिए 200 से अधिक टाइम स्लॉट है। टाइम स्लॉट को लेकर आवेदकों के सामने कोई समस्या नहीं आ रही है। हालांकि, टाइम स्लॉट में कमी की शासन की कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि लर्निंग लाइसेंस के स्लॉट सीमा की बाध्यता भी काफी पहले खत्म की जा चुकी है। बड़ी संख्या में लोग लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन करते हैं। लर्निंग लाइसेंस के छह माह के लिए मान्य रहता है। इस अवधि के दौरान स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस के लिए व्यक्ति आवेदन कर सकता है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img