उत्तर प्रदेश, नोएडा: एनआईओएस ने शुरू किया योग स्पोर्ट्स पाठ्यक्रम

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान की ओर से योग पाठ्यक्रम शुरू कर दिया गया है। इसमें 10वीं और 12वीं कक्षा पास छात्र आवेदन कर सकते है। इसको लेकर एनआईओएस और स्पोर्ट्स स्किल काउंसिल के बीच समझौता हुआ है। देश और विदेशी नागरिक भी पाठ्यक्रमों का लाभ उठाकर ऑनलाइन पढ़ाई कर डिग्री ले सकते हैं। एनआईओएस के करार का उद्देश्य योग (स्पोर्ट्स) संबंधी व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का संचालन, बेहतर कौशल, प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। एनआईओएस अध्यक्ष प्रो. पंकज अरोड़ा ने बताया कि भारत सरकार ने शिक्षा और प्रशिक्षण कौशल के राष्ट्रीय दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए, जो समग्र और परिवर्तनकारी राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी 2020) तैयार की है, उसमें व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास पर भी बल दिया गया है। एनआईओएस और स्पोर्ट्स स्किल काउंसिल मिलकर आपसी सहयोग से योग (स्पोर्ट्स) संबंधी व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का संचालन करेंगे और बेहतर कुशल प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। इससे इन शिक्षार्थियों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह साझेदारी, एनआईओएस, स्पोर्ट्स स्किल काउंसिल और समाज के लिए लाभदायक और उपयोगी सिद्ध होगी।

योग शिक्षकों को लाभ मिलेगा

स्पोर्ट्स स्किल काउंसिल से सीईओ तहसीन जाहिद ने कहा कि एनआईओएस और स्पोर्ट्स स्किल काउंसिल के साथ होने वाला यह करार शिक्षार्थियों को अब योग गेम्स के लिए भी तैयार करेगा। इसका लाभ हमारे उन सभी लोगों को मिलेगा, जो लोग कहीं न कहीं योग में रुचि रखते हैं या फिर योग क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, लेकिन उनके पास कोई प्रमाण पत्र और डिप्लोमा नहीं है। उन सभी को योग स्पोर्ट्स के पाठ्यक्रमों से कुशल प्रशिक्षण प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि उन्हें रोजगार के प्लेटफार्म उपलब्ध हो सकें।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img