उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: इंद्रप्रस्थ योजना में सीवर लाइन बिछाने के काम में आई तेजी

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद।इंद्रप्रस्थ योजना में करीब 66 हेक्टेयर क्षेत्र में सीवर लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है, जो जल्द पूरा होगा। इसके पूरा होने से यह के लोगों को सीवरेज की समस्या से राहत मिल सकेगी। इंद्रप्रस्थ योजना में सीवर निस्तारण कार्य तेजी से चल रहा है। योजना में तीन चरणों में सीवर लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। 66 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली इस योजना में कार्य पूरा होने के बाद सभी पॉकेट बी, डी, ई, एच, एफ को सीवर लाइन से जोड़ा जाएगा। पहले चरण में डीपीएस स्कूल के समीप सीवेज पंपिंग स्टेशन (एसटीपी) का निर्माण किया गया, जिसकी लागत 4.5 करोड़ रुपये आई। दूसरे चरण में मावी चौक से जल निगम द्वारा विकसित सीवर मैनहोल संख्या 78 तक लगभग 1,800 मीटर लंबी सीवर लाइन बिछाई जा रही है। इस चरण की लागत 3.5 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। वर्तमान में 700 मीटर सीवर लाइन का कार्य पूरा हो चुका है, शेष कार्य अगले दो माह में पूर्ण कर लिया जाएगा। तीसरे और अंतिम चरण में योजना के सभी पॉकेट को सीवर लाइन से जोड़ा जाएगा, जिससे पूरे क्षेत्र का सीवर निस्तारण सुचारु रूप से हो सकेगा। जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने बताया कि कार्य पूर्ण होने के बाद इंद्रप्रस्थ योजना के सभी निवासियों को सीवर की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी और क्षेत्र की स्वच्छता और जल निकासी व्यवस्था में सुधार होगा।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img