उत्तर प्रदेशराज्यराज्य

उत्तर प्रदेश : हाईस्कूल परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत, दो गंभीर घायल

Hapur News : जनपद हापुड़ के धौलाना-पिलखुवा रोड पर बुधवार को एक हृदयविदारक सड़क हादसे में हाईस्कूल की परीक्षा देकर घर लौट रहे तीन छात्रों में से एक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा कंदौला प्रताप गेट के पास उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार पिकअप (छोटा हाथी) वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक छात्र की पहचान जुबैर (15) पुत्र इकबाल निवासी धौलाना के रूप में हुई है। हादसे में उसके साथी छात्र अयान पुत्र फईम और रियान पुत्र वकील गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों छात्र धौलाना बस स्टैंड स्थित श्री पटेल स्मारक इंटर कॉलेज के विद्यार्थी थे और राजपूताना इंटर कॉलेज से हाईस्कूल की परीक्षा देकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप वाहन की रफ्तार काफी तेज थी। संतुलन बिगड़ने पर वाहन ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों छात्र सड़क पर दूर जा गिरे और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत धौलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद जुबैर को मृत घोषित कर दिया, जबकि अयान और रियान की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से मेरठ के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

हादसे में पिकअप वाहन का चालक भी घायल हुआ है, जिसका उपचार सरकारी अस्पताल में जारी है। घटना के बाद मृतक छात्र के परिजनों में कोहराम मच गया और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश शर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players