उत्तर प्रदेश, नोएडा: गांजा बेचने का विरोध में डंडों से पीट-पीटकर छात्र को किया अधमरा, इलाज के दौरान मौत

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। नटमडैया गांव में गांजा बेचने का विरोध करना आरोपियों ने एक इलेक्ट्रिक दुकानदार के नाती को डंडों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं दुकान को भी हमलावरों ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया है। पुलिस का कहना है कि ईलेक्ट्रिकल दुकान से सामान की कीमत को लेकरजब दुकानदार ने रियायत देने से मना किया तो आरोपियों ने बहस शुरू कर डंडे से पिटाई की थी।

एच्छर चौकी क्षेत्र स्थित नटमडैया गांव में इंद्रपाल अपने घर के परिसर में एक इलेक्ट्रिकल दुकान चलाते हैं। यहां वह अपने पुत्र रोहित व दामाद सुनील कुमार के साथ रहते हैं। रोहित का कहना है कि पड़ोस में सुंदर नामक व्यक्ति सब्जी की ठेली लगाता है। जिसके दो बेटे जीतेंद्र और नरेंद्र भी सब्जी की आड़ में गांजा बेचने का काम करते हैं। आरोप है कि वह इलाके में दिहाड़ी मजदूरों को गांजा बेचते हैं और इस काम में दो महिलाओं की मदद भी लेते हैं। 30 अप्रैल की रात गांव की दो महिलाओं ने गांजा बेचने वाली महिलाओं को ऐसा न करने की चेतावनी दी थी।

उसी दौरान पिता इंद्रपाल ने भी उन्हें मना किया और कहा कि यह बच्चों के भविष्य के लिए ठीक नहीं है। इसी बात पर विवाद बढ़ गया और जीतेंद्र व नरेंद्र मौके पर आ धमके। पहले दोनों की इंद्रपाल और उनसे कहासुनी हुई। पिता ने स्थिति बिगड़ती देख उन्हें घर भेज दिया। इसके बाद जब उनका नाती अभिषेक वहां पहुंचा तो हमलावरों ने उस पर डंडों से हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से वह वहीं गिर पड़ा। पिता इंद्रपाल जब अपने नाती को उठाने के लिए झुके, तो हमलावरों ने उनके सिर पर भी डंडे से वार कर दिया, जिससे वह भी घायल हो गए। परिजन दोनों को तत्काल स्वर्ण नगरी स्थित एएनएस अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां अभिषेक की हालत गंभीर होने के कारण उसे आईसीयू में भर्ती किया गया। ऑपरेशन और इलाज में करीब साढ़े चार लाख रुपये खर्च हुए, लेकिन इलाज के दौरान शुक्रवार की रात करीब दो बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता को सिर में 12 टांके लगाने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है।

पुलिस का कहना है कि जितेन्द्र और उसका भाई नरेन्द्र पीड़ित की दुकान पर सामान लेने पहुंचे थे। दोनों भाई सामान की कीमत को लेकर विवाद करने लगे और जब दुकानदार ने रियायत देने से मना किया तो आरोपियों ने बहस शुरू कर दी। शिकायतकर्ता ने उन्हें समझाकर घर भेजने की कोशिश की, लेकिन थोड़ी देर बाद दोनों भाई लाठी-डंडों से लैस होकर वापस लौटे और दुकान पर हमला कर दिया। हमला इतना अचानक और तेज था कि दुकानदार और उसका साथी बचाव तक नहीं कर सके। हमले में शिकयतकर्ता और अभिषेक को गंभीर चोटें आईं। अभिषेक को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली गई है। घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली गई है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img