उत्तर प्रदेश, नोएडा: ड्रग्स तस्करी में लिप्त नाइजीरियाई नागरिक की फर्जी दस्तावेज से जमानत के मामले में दो धरे

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। ड्रग्स तस्करी में लिप्त में नाईजीरियाई नागरिक डेनियल के जमानतकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सत्यापन दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रकरण में न्यायालय के लिपिक की शिकायत पर केस दर्ज कर संजय (53) निवासी दलाल पटटी गांव सदरपुर थाना बापूधाम जनपद गाजियाबाद व अमित कुमार (29) निवासी भूपेन्द्रपुरी कालोनी मोदीनगर थाना मोदीनगर गाजियाबाद को मिडिएशन कोर्ट सूरजपुर न्यायालय परिसर से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने मई 2023 में जैतपुर स्थित एक घर में चल रही ड्रग्स फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए नौ नाईजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। आरोपियों के पास से करीब 46 करोड़ रुपये की एमडीएम ड्रग्स और 100 करोड़ रुपये का मादक पदार्थ बनाने समेत कच्चा माल और रसायन पदार्थ बरामद हुआ था। पुलिस ने मामले में डेमियल अजूह उर्फ डेनियल नामक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया था। बीते मंगलवार को प्रकरण में आरोपी डेनियल के जमानतकर्ताओं ने अपना नाम संजय एवं राकेश बताकर सत्यापन से संबंधित पहचान पत्र, आधार कार्ड अन्य जरूरी दस्तावेज न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए गए। मामला की गंभीर प्रवृत्ति को देखते हुए अदालत ने दस्तावेजों की गहन जांच कराने के लिए कोर्ट मोहर्रिर विजय बालियान को निर्देशित किया। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि जमानत प्रत्रों में उल्लेखित थाना ब्रह्मपुरी जिला मेरठ के उप निरीक्षक राम लखन यादव नाम का कोई भी अधिकारी वर्तमान में उस थाने में तैनात नहीं है। जब इस संबंध में न्यायालय ने उपस्थित जमानतकर्ताओं राकेश और संजय से पूछताछ की, तो वे बिना उत्तर दिए कोर्ट से चले गए। प्रकरण की स्थिति को देखते हुए यह स्पष्ट हुआ कि जमानत दस्तावेजों में जानबूझकर फर्जी जानकारी दी गई जो कि न्यायिक प्रक्रिया में धोखाधड़ी की श्रेणी में है। इस गंभीर चूक को संज्ञान में लेते हुए विधि पाण्डेय लिपिक अपर सत्र न्यायाधीश/त्वरित न्यायालय प्रथम गौतमबुद्धनगर ने केस दर्ज कराया है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि पुलिस ने मामले में संजय (53) निवासी दलाल पटटी गांव सदरपुर थाना बापूधाम जनपद गाजियाबाद व अमित कुमार (29) निवासी भूपेन्द्रपुरी कालोनी मोदीनगर थाना मोदीनगर गाजियाबाद को मिडिएशन कोर्ट सूरजपुर न्यायालय परिसर से गिरफ्तार किया है। आरोपी संजय व अमित कुमार ने फर्जी कागजात तैयार कर शातिर आरोपियों की जमानत दी जाती थी।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img