उत्तर प्रदेश, नोएडा: बिल्डर प्रोजेक्ट में दुकान दिलाने के नाम पर हड़पे 42.25 लाख

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। नामी बिल्डर ग्रुप के प्रोजेक्ट में दो दुकानें दिलाने के नाम पर 42.25 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। आरोप है कि आरोपियों ने न तो बिल्डर के यहां रकम जमा की और न ही अब लौटा रहे हैं। कोतवाली सेक्टर-126 में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

ग्रेटर नोएडा के ओमीक्रॉन निवासी देवा सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी अनामिका शिशौदिया और पत्नी छाया शिशौदिया के नाम पर सेक्टर-133 स्थित भूटानी एवेन्यू में दो दुकानें बुक कराई थीं। दोनों दुकान दिलवाने की बात प्रॉपर्टी डीलर आशीष शर्मा से हुई थी। आशीष सेक्टर-132 में प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। उसने पिछले साल एक अप्रैल को अमन चौधरी व सुधीर चौहान को उनके पास पैसे लेने के लिए भेजा और कहा कि ये लोग बिल्डर के यहां पैसे जमा करा देंगे। पीड़ित ने आरोपियों को 17.50 लाख रुपये दिए। इस पर उन्होंने स्लिप पर हस्ताक्षर कराकर दे दिए। 25 अप्रैल 2024 को दूसरी दुकान के लिए 24.75 लाख रुपये ले लिए।

कुछ दिन बाद जब पीड़ित ने भूटानी बिल्डर के दफ्तर जाकर पता किया तो जानकारी मिली कि पैसे जमा नहीं किए गए हैं। इसके बाद उन्होंने प्रॉपर्टी डीलर के बारे में उसकी सोसाइटी में जाकर पता किया तो पता चला कि आशीष शर्मा का असली नाम आसिफ खान और अमन चौधरी का असली नाम दानिश खान है। दोनों ने अपने तीसरे सहयोगी के साथ मिलकर देवा सिंह से 42.25 लाख की धोखाधड़ी कर ली। अब पैसे मांगने पर धमकी दी जा रही है। नोएडा जोन के एडीसीपी सुमित शुक्ला का कहना है कि इस मामले में कोतवाली सेक्टर-126 में आशीष शर्मा उर्फ आसिफ खान, अमन चौधरी उर्फ दानिश खान और सुधीर चौहान के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Topics

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img