Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश, नोएडा: एसटीएफ ने यमुना एक्सप्रेसवे से इनामी को किया सतीश पटेल गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश विशेष टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट से एक इनामी बदमाश सतीश पटेल को गिरफ्तार किया है।
उत्तर प्रदेश, नोएडा: एसटीएफ ने यमुना एक्सप्रेसवे से इनामी को किया सतीश पटेल गिरफ्तार

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। उत्तर प्रदेश विशेष टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट से एक इनामी बदमाश सतीश पटेल को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपाधीक्षक विमल कुमार सिंह ने बताया कि इस अपराधी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था और वह कई गंभीर अपराधों में वांछित चल रहा था।

एसटीएफ के मुताबिक सतीश पटेल मूल रूप से प्रतापगढ़ जिले के पूरेनगिया पर्वतपुर, थाना जेठवारा का निवासी है। पुलिस की जानकारी के अनुसार, यह अपराधी एक हत्या की घटना में शामिल था जिसमें शिवेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या की गई थी। आरोपी ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि शिवेन्द्र सिंह ईट उद्योग के मालिक थे और स्थानीय लोगों को ब्याज पर पैसे देते थे। एक टेन्ट व्यवसायी राजेन्द्र (बचोली) को तीन लाख रुपये ब्याज पर दिए गए थे। जब सतीश पटेल अप्रैल-मई में ब्याज नहीं चुका पाया, तो उसने राजेन्द्र के साथ मिलकर शिवेन्द्र सिंह की हत्या का षड्यंत्र रचा। 4 अगस्त 2024 की रात को शिवेन्द्र सिंह अपने भट्ठे पर शराब पी रहे थे, तभी विकास पटेल, अनिल पटेल और राजेन्द्र बचोली ने उनके सिर में गोली मार दी। इस घटना के बाद शिवेन्द्र के भाई ने थाना जेठवारा में केस दर्ज कराया, और पांच दिन बाद शिवेन्द्र की मृत्यु हो गई। एसटीएफ के अधिकारियों ने बताया कि सतीश पटेल पर 13 गंभीर मामलों में उत्तर प्रदेश, मुंबई और महाराष्ट्र में केस दर्ज हैं। उसे थाना जेठवारा में धारा 103(1), 62(2) के तहत दाखिल किया गया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है

Read More: Noida: नोएडा में जेल में बंद किसानों से मुलाकात के लिए सपा डेलिगेशन का दौरा, पुलिस अलर्ट पर

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें