नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नोएडा: नोएडा एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए 1030 CISF जवान होंगे तैनात, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

अमर सैनी

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार ने 1030 केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल जवानों की तैनाती को मंजूरी दी है। गुरुवार को केंद्र ने नोएडा और नवी मुंबई हवाई अड्डों की सुरक्षा के लिए कुल 2800 जवानों के पदों को स्वीकृति प्रदान की।

नवी मुंबई एयरपोर्ट के लिए 1840 और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए 1030 CISF जवान तैनात किए जाएंगे। ये जवान हवाई अड्डे के संचालन शुरू होने से लगभग 45 दिन पहले अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। CISF जवानों की यह नियुक्ति हवाई अड्डों के परिचालन के पहले चरण के लिए की जा रही है। हवाई अड्डों के विस्तार और दूसरे चरण के संचालन के बाद सुरक्षा बलों की संख्या बढ़ाई जाएगी। सुरक्षा बल की इस तैनाती का नेतृत्व उप महानिरीक्षक (DIG) रैंक के अधिकारी करेंगे। CISF वर्तमान में भारत के 68 हवाई अड्डों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहा है। इसे राष्ट्रीय नागर विमानन सुरक्षा बल के रूप में जाना जाता है। हवाई अड्डों की सुरक्षा के लिए CISF की विशेषज्ञता को देखते हुए इन नए एयरपोर्ट्स पर भी इसका जिम्मा सौंपा गया है।

जेवर एयरपोर्ट से मिली अलग पहचान

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 25 नवंबर 2021 को गौतमबुद्ध नगर को वह तोहफा दिया है, जो शायद कभी भूल जा सके। जहां पर नोएडा एयरपोर्ट बन रहा है, वहां पर कभी जमीन के रेट भी बेहद कम थे। गौतमबुद्ध नगर का सबसे पिछड़ा इलाका जेवर था, जहां पर लोग शादी-ब्याह भी नहीं करते थे। लेकिन योगी आदित्यनाथ के सपनों ने ऐसी जादू की छड़ी घुमाई कि जेवर की वजह से उत्तर प्रदेश समेत पूरे भारत को विश्व में अलग पहचान मिल रही है।

Read More: Noida: नोएडा में जेल में बंद किसानों से मुलाकात के लिए सपा डेलिगेशन का दौरा, पुलिस अलर्ट पर

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img