उत्तर प्रदेश, नोएडा: बिमटेक में 713 छात्र-छात्राओं को उपाधि मिली

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी (बिमटेक) ने सोमवार को इंडिया एक्सपो सेंटर में 37वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया। इसमें 713 छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की गई। 18 छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए पदक सम्मानित किया गया। समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने वर्चुअल माध्यम से शिरकत की। यह दीक्षांत समारोह पीजीडीएम पाठ्यक्रमों और फैलोशिप कार्यक्रम के छात्रों के लिए आयोजित किया गया। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि देश को पहलगाम में आतंकवादियों ने चुनौती दी है।

इस समय भारतवासियों को एकजुट होकर खड़ा होना होगा। देश के भीतर और बाहर जो विरोधी शक्तियां हैं, उन्हें निष्क्रिय करना आवश्यक है। ऐसे समय में हमें अपने मूल अधिकारों को अपने मूल कर्तव्यों से नीचे रखना चाहिए। उपराष्ट्रपति ने कहा कि आज दुनिया जिस गति से बदल रही है, वह औद्योगिक क्रांतियों से कहीं अधिक तेज है। इस समय भारत वैश्विक अवसर और विकास का केंद्र बन चुका है। हम विश्व की पांच सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो गए हैं। संचालक मंडल की अध्यक्षा जयश्री मोहता ने कहा कि दीक्षांत समारोह मजबूत संकल्प, सीखने और आत्म-परिवर्तन का उत्सव है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि आप जहां भी जाएं, ईमानदारी, समावेशिता और प्रभाव के मूल्यों को साथ लेकर चलें। इस मौके पर संस्थान की निदेशक डॉ. प्रवीणा राजीव, प्रोफेसर व अन्य अतिथि मौजूद रहे।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img