उत्तर प्रदेश, नोएडा: राहगीरों से मोबाइल लूटने वाला गिरोह दबोचा

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। वाजिदपुर के पास से सोमवार को एक्सप्रेसवे थाने की पुलिस ने राहगीरों से मोबाइल लूटने वाले गिरोह के सरगना और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ पहले से केस दर्ज हैं। एडिशनल डीसीपी सुमित शुक्ला ने बताया कि एक्सप्रेसवे थाने की पुलिस टीम वाजिदपुर से पुस्ता की तरफ जाने वाले तिराहे के पास से चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो बाइक पर सवार तीन युवक उधर से गुजरे। संदिग्ध लगने पर पुलिस की टीम ने तीनों को रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। टीम ने पीछा कर तीनों को दबोच लिया। बदमाशों के पास से वारदात में इस्तेमाल होने वाली दो बाइक, लूट के आठ मोबाइल, तमंचा और कारतूस समेत अन्य सामान बरामद हुआ है।

पूछताछ के दौरान पता चला कि तीनों लुटेरे हैं। वे राहगीरों से मोबाइल लूटकर फरार हो जाते हैं। बदमाशों की पहचान इलाहाबास गांव निवासी मोनू, तनिष्क और सुल्तानपुर के मोतीगरपुर निवासी मनीष के रूप में हुई। मनीष भी वर्तमान में इलाहाबास गांव में किराये का कमरा लेकर रह रहा था। मोनू की उम्र 19, मनीष की 20 और तनिष्क की 22 साल है। मोनू ही गिरोह का सरगना है। उसके खिलाफ नोएडा के अलग-अलग थानों में चार केस दर्ज हैं। तनिष्क और मनीष के खिलाफ भी अलग-अलग थानों में तीन-तीन केस दर्ज हैं। वे अपने शौक पूरे करने के लिए वारदात को अंजाम देते थे। बदमाश अपने दोस्त की बाइक का इस्तेमाल वारदात करने में करते थे। बदमाशों ने बरामद मोबाइलों को अलग-अलग दिन नोएडा के अलग-अलग थाना क्षेत्र और दिल्ली से लूटा था। लूट के मोबाइल को बेचने के लिए बदमाश जब ग्राहक की तलाश कर रहे थे, तभी वे पुलिस के हत्थे चढ़ गए। बदमाशों से लूट का मोबाइल खरीदने वाले व्यक्तियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img