उत्तर प्रदेश, नोएडा: बिजली लाइनों को बिछाने में धांधली, जांच शुरू

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा।ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा विद्युत उपकेंद्र से कस्बा व गांवों के उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति के लिए बिछाई गई लाइनों में धांधली की शिकायत पर विभाग के आलाधिकारियों के आदेश पर जांच शुरू की गई है। शिकायत पर शनिवार को विभागीय एक्सईएन राहुल कुमार, एसडीओ विनय कुमार टीम के साथ रबूपुरा उपकेंद्र पहुंचे।

बताया जा रहा है कि, उन्होंने बिजली घर पर तैनात कई कर्मचारियों को कारवाई के लिए नोटिस भी जारी किया है। इससे बिजली विभाग के कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार, कस्बा सहित एरिया के गांव नगला हांडा, नगला जहानू सहित कई जगहों पर फर्जी तरीके से विद्युत लाइन बनाने की शिकायत विभाग के आला अधिकारियों से की गई। आरोप है कि, इस धांधली में बिजली विभाग को लाखों रुपए की चपत लगाई गई है। आरोप है कि बिजली कर्मचारियों ने विभाग के नियमों की अनदेखी कर निर्धारित दूरी से अधिक दूरी पर कनेक्शन दिए हैं। वहीं, अधिकारियों को रबूपुरा से गलत मीटर रीडिंग व उपभोक्ताओं से अभद्रता किये जाने की भी शिकायत लंबे समय से मिल रही थी। एसडीओ दनकौर विनय कुमार का कहना है कि जिन जगहों पर बिजली की नई लाइन लगाई गई हैं उनका विभाग के नियमानुसार निरीक्षण कराया जा रहा है। फर्जी तरीके से लाइन लगाने की कोई शिकायत नहीं मिली है।

Hot this week

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img