Winter Carnival In Noida: नोएडा में आज और कल विंटर कार्निवल, सांसद डॉ. महेश शर्मा ने किया उद्घाटन

Winter Carnival In Noida: नोएडा में आज और कल विंटर कार्निवल, सांसद डॉ. महेश शर्मा ने किया उद्घाटन

रिपोर्ट: अजीत कुमार

नोएडा के सेक्टर 18 में नोएडा प्राधिकरण द्वारा विंटर कार्निवल का आयोजन किया गया, जो 21 दिसंबर से 22 दिसंबर रात 9 बजे तक जारी रहेगा। इस आयोजन का नेतृत्व नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने फीता काटकर किया। इस विंटर कार्निवल में खाने-पीने के उत्पाद, घर की सजावट के सामान, कपड़े और अन्य विभिन्न सामानों की स्टॉल्स लगाई गई हैं। बच्चों के लिए मिक्की माउस, झूले और संगीत की व्यवस्था भी की गई है।

नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ वन्दना त्रिपाठी ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि यहां लोग महंगे शॉपिंग मॉल्स से कहीं कम मूल्य पर सामान खरीद सकते हैं। यह नोएडा द्वारा पहली बार आयोजित किया जा रहा कार्यक्रम है, और अगली बार इसे और बेहतर रूप में पेश किया जाएगा। इस दौरान सांसद महेश शर्मा, सीईओ लोकेश एम, एसीईओ वन्दना त्रिपाठी, विपिन मल्हान, विजय रावल, अन्य प्राधिकरण अधिकारी और कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img