Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Himachal Rural Economy: सभी क्षेत्रों का समान और संतुलित विकास सुनिश्चित कर रही प्रदेश सरकार: मुख्यमंत्री सुक्खूHimachal Development: मुख्यमंत्री सुक्खू ने कुल्लू और बंजार में 206.32 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन और शिलान्यासHapur News : गढ़मुक्तेश्वर में व्यापारी से लूट का पर्दाफाश, ई-रिक्शा चालक समेत तीन गिरफ्तारMathura : मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि निर्माण के लिए शिला पूजन, 6 दिसंबर को कारसेवा की घोषणाHapur News : हापुड़ में शराब ठेकों के खिलाफ महिलाओं का धरना, अस्पताल के पास से दुकानें हटाने की मांगHapur News : हापुड़ में गश्त के दौरान अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरी पुलिस की कार, तीन पुलिसकर्मी घायलLucknow : भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय- मुख्यमंत्रीVaranasi : वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, प्रधानमंत्री ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पण

उत्तर प्रदेश : वृंदावन में बंदर की अनोखी करतूत, नोटों की बारिश कर बहुमूल्य पर्स लौटाया

Mathura News (सौरभ) : मथुरा की धर्मनगरी वृंदावन में एक बंदर की अनोखी करतूत सामने आई है, जहां एक बंदर ने एक महिला श्रद्धालु का पर्स छीनकर उसमें रखे दस हजार रुपये लुटा दिए। यह घटना राधा दामोदर मंदिर के पास हुई जब महिला मंदिरों के दर्शन कर रही थी। बंदर ने पर्स छीनकर एक मकान की छत पर चढ़कर नोटों के बंडल नीचे फेंकने शुरू कर दिए, जिससे सड़क पर नोटों की बारिश होने लगी।

फ्रूटी के बदले मिला पर्स वापस

स्थानीय लोगों ने बंदर को फ्रूटी का लालच देकर पर्स वापस पाने की तरकीब सोची। जैसे ही बंदर को फ्रूटी दी गई, उसने नोटों का बंडल नीचे फेंक दिया और महिला श्रद्धालु ने राहत की सांस लेते हुए अपने पैसे वापस उठा लिए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

वृंदावन में बंदरों की समस्या आम

वृंदावन में बंदरों द्वारा सामान छीनने की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं, लेकिन इस बार बंदर का फ्रूटी के बदले नोटों का बंडल लौटाने का दृश्य काफी मजेदार और चर्चा का विषय बना हुआ है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें