Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
GTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में कार के बोनट में सांप देखकर मचा हड़कंप, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Hapur News : हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया। बिजलीघर के पास चल रही एक कार के बोनट के भीतर अचानक सांप दिखाई देने से हड़कंप मच गया। हालांकि चालक की सूझबूझ से न केवल वाहन सुरक्षित रुक गया, बल्कि राहगीरों की जान भी बच गई।

जानकारी के मुताबिक, चालक को बोनट के अंदर कुछ हलचल महसूस हुई। शक होने पर उसने तुरंत वाहन की गति कम की और कार को सड़क किनारे सुरक्षित खड़ा कर दिया। बोनट खोलते ही उसके होश उड़ गए। अंदर एक सांप फन फैलाए बैठा था। यह दृश्य देखकर चालक घबरा गया और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। जानकारी मिलते ही रेंजर मुकेश चंद टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने करीब दस मिनट तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। वन विभाग कर्मियों के अनुसार, सांप जहरीला नहीं था, लेकिन घबराहट में किसी भी दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी।

रेस्क्यू के बाद सांप को जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया। रेंजर मुकेश चंद ने अपील की कि ठंड के मौसम में सांप अक्सर गर्म जगहों की तलाश में वाहनों, दुकानों और घरों के कोनों में घुस जाते हैं। ऐसी किसी भी स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत वन विभाग को सूचना दें, ताकि समय रहते सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें