उत्तर प्रदेश, महाकुम्भ नगर: सीएम योगी ने परिवहन निगम की बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

उत्तर प्रदेश, महाकुम्भ नगर, 10 जनवरी। महाकुम्भ की व्यवस्थाओं का जायजा लेने प्रयागराज पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की विशेष शटल बसों और अटल सेवा नाम से इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। महाकुम्भ में हिस्सा लेने आ रहे श्रद्धालुओं को परिवहन की बेहतर सुविधा देने के मकसद से नई बसों को परिवहन निगम के बेड़े में शामिल किया गया है। परेड क्षेत्र में 100 बसों को हरी झंडी दिखाने के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दया शंकर सिंह, नन्द गोपाल नंदी और स्वतंत्र देव सिंह मौजूद रहे।

मार्ग की सुंदरता देख अभिभूत हुए सीएम योगी, पैदल चलकर लिया अहसास

प्रयागराज दौरा पूरा कर जब सीएम योगी वापस एयरपोर्ट लौट रहे थे तब अचानक वह गाड़ी से उतरकर रोड पर चलने लगे। उनको उतरता देखकर सभी मंत्री और अधिकारी भी गाड़ियों से उतरकर साथ हो लिए। सीएम योगी के चेहरे के भाव स्पष्ट इशारा कर रहे थे कि वह एयरपोर्ट मार्ग की सुंदरता से प्रभावित हैं। उन्होंने पैदल चलकर मार्ग का निरीक्षण किया और फिर मार्ग में लगे पौधों को भी निहारा। इस दौरान उनके साथ जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह मौजूद रहे।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img