Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Himachal CM: तिस्सा से देग्रां तक जगह-जगह मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का भव्य स्वागतHapur News : दो शातिर चोर बाबूगढ़ में धरे गए, इनामी मुनीर भी शामिलNoida Floodplain Demolition: शफीपुर के डूब क्षेत्र में नोएडा प्राधिकरण की कार्रवाई, 8000 वर्गमीटर अवैध निर्माण ध्वस्तPNB Fixed Deposit Fraud: पीएनबी की 49 एफडी से 10.24 करोड़ रुपये निकालने का आरोप, महिला बैंककर्मी की भूमिका की जांचDiwali Bonus Protest: ग्रेटर नोएडा में दिवाली बोनस की मांग पर कर्मचारियों का प्रदर्शन, बातचीत के बाद काम पर लौटेGaur Chowk Underpass Trial: गौर चौक अंडरपास का 5 नवंबर से तीन दिन ट्रायल, यातायात और सुरक्षा इंतजामों की होगी जांचGreater Noida PG Operator Assault: ग्रेटर नोएडा में पीजी संचालक से मारपीट का आरोप, तीन नामजद और 40 अज्ञात पर केसNoida Food Safety Raid: नोएडा में 135 किलो रसगुल्ला और खोया नष्ट, खाद्य इकाई का पंजीकरण निलंबित

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में बाल विवाह रोकने के लिए पुलिस और बाल कल्याण समिति की संयुक्त कार्रवाई

Hapur News : हापुड़ में नगर कोतवाली क्षेत्र के चंडी मंदिर रोड स्थित एक मंदिर में शुक्रवार को होने जा रहे बाल विवाह को बाल कल्याण समिति और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) की संयुक्त टीम ने समय रहते रोक दिया। टीम ने मौके पर मौजूद दूल्हे पक्ष को कड़ी फटकार लगाई, जबकि 16 वर्षीय किशोरी को सुरक्षित अभिरक्षा में ले लिया गया है।

बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अभिषेक त्यागी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि देहात क्षेत्र के पन्नापुरी मोहल्ला निवासी एक युवक की शादी एक विधवा मां की नाबालिग बेटी से कराई जा रही है। जानकारी के अनुसार, मां ने पहले शर्त रखी थी कि बेटी के 18 वर्ष के होते ही शादी होगी, लेकिन बिचौलियों और दूल्हे पक्ष ने इस बात को नजरअंदाज कर दबाव बनाना शुरू कर दिया।

गुरुवार को मां के अस्पताल में ड्यूटी पर होने का फायदा उठाकर एक बिचौलिया लड़की को घर से ले गया। उसे अपने घर में रखा, उसके हाथों में मेहंदी लगवाई और शुक्रवार को चंडी मंदिर स्थित हनुमान मंदिर में शादी की तैयारी कर दी। सूचना मिलते ही बाल कल्याण समिति, एएचटीयू और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वहां लड़की के साथ दूल्हा और बाराती मौजूद थे। टीम ने किशोरी को पूरी स्थिति समझाई और तत्काल विवाह रुकवा दिया।

दूल्हे पक्ष को कड़ी चेतावनी दी गई कि दोबारा ऐसी हरकत पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लड़की को फिलहाल बाल कल्याण समिति की सुरक्षित अभिरक्षा में रखा गया है। पुलिस मां और बेटी पर नजर बनाए हुए है ताकि उन पर किसी तरह का दबाव न बनाया जा सके।

अभिषेक त्यागी ने कहा, “बाल विवाह कानूनन गंभीर अपराध है। हमारी टीम हर सूचना पर त्वरित कार्रवाई करती है। इस मामले में भी समय रहते बच्ची का भविष्य सुरक्षित किया गया है।”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें