Uttar Pradesh : बुलंदशहर में अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी की गर्दन काटकर की हत्या, आरोपी फरार

Bulandshahar (अवनीश त्यागी) : कोतवाली स्याना क्षेत्र के गांव हाजीपुर में रविवार को एक पति ने अवैध संबंधों के शक में धारदार हथियार से पत्नी की गर्दन काटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि हाजीपुर निवासी मोनू पुत्र खेमचंद ने अपनी 25 वर्षीय पत्नी गीता की गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। दोनों की शादी को करीब सात माह ही हुए थे। आपसी विवाद के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। सूचना पर स्याना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। फील्ड यूनिट टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने के लिए बारीकी से जांच की। मौके पर एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय, सीओ रामकरण सिंह, कोतवाल रामनारायण और आसपास के थानों की पुलिस मौजूद रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था कायम है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img