Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
GTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठक

New Delhi : राष्ट्रीय एकता दिवस पर नई दिल्ली में एकता दौड़ का आयोजन

New Delhi : केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में एकता दौड़ को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को एकता शपथ भी दिलाई। इस कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल, डॉ. मनसुख मांडविया, दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री बंडी संजय कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर विशेष आयोजन

अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज का दिन हम सबके लिए विशेष है। उन्होंने कहा कि 2014 से हर वर्ष 31 अक्टूबर को सरदार पटेल के सम्मान में एकता दौड़ आयोजित करते हैं। इस बार सरदार पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देशभर में विशेष आयोजन किए जा रहे हैं।

सरदार पटेल की भूमिका पर प्रकाश

अमित शाह ने कहा कि आजादी के आंदोलन और आजादी के बाद भारत के वर्तमान मानचित्र के निर्माण में सरदार पटेल की बहुत बड़ी भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने बैरिस्टर की प्रैक्टिस छोड़कर महात्मा गांधी के आह्वान को स्वीकार कर आजादी के आंदोलन में हिस्सा लिया। उनकी नेतृत्व क्षमता का पता 1928 में बारदोली सत्याग्रह के दौरान चला, जब किसानों ने अन्याय के खिलाफ आंदोलन शुरू किया और अंग्रेजों को किसानों की बात माननी पड़ी।

अखंड भारत के निर्माण में सरदार पटेल का योगदान

अमित शाह ने कहा कि आजादी के बाद अंग्रेजों ने देश को 562 रियासतों में बांट दिया था, लेकिन सरदार पटेल के प्रयासों से सभी रियासतों को एकजुट कर वर्तमान भारत का मानचित्र बनाया गया। उन्होंने कहा कि काठियावाड़, भोपाल, जूनागढ़, जोधपुर, त्रावणकोर और हैदराबाद जैसे राज्यों को एकजुट करने में सरदार पटेल की लौह दृढ़ता का महत्वपूर्ण योगदान था।

स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का उल्लेख

केन्द्रीय गृह मंत्री ने स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का उल्लेख करते हुए कहा कि यह सरदार पटेल की प्रतिमा न केवल देश की एकता का प्रतीक है, बल्कि उनके योगदान को भी याद दिलाती है। उन्होंने कहा कि इस प्रतिमा के निर्माण में लगभग 25 हजार टन लोहा, 90 हजार घनमीटर कंक्रीट और 1700 टन कांसे का उपयोग किया गया है।

देश की एकता और अखंडता के लिए संकल्प

अमित शाह ने कहा कि देश की एकता और अखंडता अक्षुण्ण रखने का संकल्प लेने वाले युवा भविष्य के भारत का निर्माण करेंगे। उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय ने तय किया है कि हर वर्ष एकता परेड को इसी भव्य स्वरूप में मनाकर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें