Monday, 2 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने ग्राउंड जीरो पर उतरे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं की दिवाली होगी ज्यादा जगमग, योगी सरकार ने मानदेय-सुविधाएं बढ़ाकर दिया उपहारHapur News : हापुड़ में दो फर्नीचर दुकानों में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राखMathura : मथुरा के महोली हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तारMathura : मथुरा में अहोई अष्टमी पर राधाकुंड में उमड़ा आस्था का सैलाब, निसंतान दंपतियों ने लगाई आधी रात को डुबकीHapur News : हापुड़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक लाख के अवैध पटाखे जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारHapur News : हापुड़ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का मेगा शिविर, 893 पात्रों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभBulandshahr : वोट बचाओ देश बचाओ महारैली के लिए बुलंदशहर से हजारों कांग्रेसी दिल्ली रवाना

उत्तर प्रदेश : हापुड़ के गांव दत्तियाना में आम तोड़ने के दौरान हादसा, एक मजदूर की मौत

Hapur News : गांव दत्तियाना में आम तोड़ने के दौरान हुए हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

क्या है पूरा मामला

गुरुवार को मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के गांव महलवाला निवासी 31 वर्षीय बब्बू और उनके साथी सुहेल लोहे की सीढ़ी पर चढ़कर आम तोड़ रहे थे। सीढ़ी अचानक बाग के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। दोनों मजदूर करंट की चपेट में आ गए। साथी मजदूरों ने तुरंत दोनों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां बब्बू की मौत हो गई, जबकि सुहेल का इलाज जारी है।

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

मृतक बब्बू चार भाइयों में सबसे छोटा था। उनके परिवार में पत्नी और चार बच्चे हैं। छह महीने पहले ही उनकी पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बाग के मालिक इंतजार अली ने यह आम का बाग ठेके पर लिया था। बब्बू और सुहेल यहां मजदूरी का काम करते थे। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें