Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Noida Floodplain Demolition: शफीपुर के डूब क्षेत्र में नोएडा प्राधिकरण की कार्रवाई, 8000 वर्गमीटर अवैध निर्माण ध्वस्तPNB Fixed Deposit Fraud: पीएनबी की 49 एफडी से 10.24 करोड़ रुपये निकालने का आरोप, महिला बैंककर्मी की भूमिका की जांचDiwali Bonus Protest: ग्रेटर नोएडा में दिवाली बोनस की मांग पर कर्मचारियों का प्रदर्शन, बातचीत के बाद काम पर लौटेGaur Chowk Underpass Trial: गौर चौक अंडरपास का 5 नवंबर से तीन दिन ट्रायल, यातायात और सुरक्षा इंतजामों की होगी जांचGreater Noida PG Operator Assault: ग्रेटर नोएडा में पीजी संचालक से मारपीट का आरोप, तीन नामजद और 40 अज्ञात पर केसNoida Food Safety Raid: नोएडा में 135 किलो रसगुल्ला और खोया नष्ट, खाद्य इकाई का पंजीकरण निलंबितNoida Bike Accident: नोएडा के सेक्टर-31 में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायलNoida Diwali Temple Decorations: दीपावली पर नोएडा के मंदिर फूलों और रंगीन लाइटों से सजे, विशेष पूजा की तैयारी

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में भीषण सड़क हादसा, रोडवेज बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, चालक की मौके पर मौत

Hapur News : थाना देहात क्षेत्र में शनिवार की सुबह मंसूरपुर कट के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सीतापुर डिपो की तेज रफ्तार रोडवेज बस ने हरा चारा लादकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और चालक कैलाश चंद निवासी ग्राम रझेड़ा, सिंभावली की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, ग्राम रझेड़ा निवासी कैलाश चंद शनिवार की सुबह करीब 9:30 बजे अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली में हरा चारा लादकर हापुड़ की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे मंसूरपुर कट हापुड़-मेरठ बाईपास पर पहुंचे, तभी पीछे से आ रही सीतापुर डिपो की रोडवेज बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद ट्रॉली सड़क पर पलट गई और कैलाश गंभीर रूप से घायल हो गए। बस का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही ग्रामीणों के साथ थाना हापुड़ देहात के प्रभारी विजय गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

घायल कैलाश को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

थाना प्रभारी विजय गुप्ता के मुताबिक, सीतापुर डिपो की बस दिल्ली की ओर यात्रियों को लेकर जा रही थी। हादसे के बाद बस चालक बलराम को हिरासत में लिया गया है और उसके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने व मृत्यु का कारण बनने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

बस को कब्जे में लेकर यात्रियों को दूसरी बस से भेजा गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान के आधार पर जांच कर रही है। कैलाश चंद की मौत की खबर से उनके परिवार और गांव में शोक की लहर है। परिजनों का कहना है कि कैलाश मेहनती और जिम्मेदार व्यक्ति थे, जो अपने परिवार का एकमात्र सहारा थे। उनकी अचानक मौत ने सभी को गहरे सदमे में डाल दिया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें