Tuesday, 3 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह आयोजित, 162 जोड़ों ने लिए सात फेरेHapur News : हापुड़ ब्लॉक में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, घूस लेते VDO धरा गयाHapur News : हापुड़ में मिलावटी क्रीम बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, पांच क्विंटल क्रीम नष्टLucknow : जेलों की सुरक्षा को मिलेगी इंसास की ताकत, योगी सरकार खरीदेगी 676 राइफलGonda : 2017 से पहले की सरकारें करती थीं वसूली, अब हो रहा विकास, लोग हैं भयमुक्त- कीर्तिवर्धन सिंहHapur News : गुलावठी रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, ऑटो चालक की जान गईDrug Bust Ghaziabad: ऑपरेशन प्रहार के तहत एक करोड़ की स्मैक के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, कथित महिला सरगना भी शामिलGreater Noida PNB Protest: ऐच्छर पीएनबी शाखा के बाहर किसानों का प्रदर्शन, 16 खाताधारकों को रकम वापस

उत्तर प्रदेश : सीआरपीएफ जवान की हृदयगति रुकने से मृत्यु, नम आंखों के बीच ग्रामीणों ने अंतिम विदाई दी

Hapur News : हापुड़ के बाबूगढ़ के गांव अटूटा निवासी 40 वर्षीय कुलदीप सिंह की असम के गुवाहाटी में तैनात सीआरपीएफ जवान के रूप में हृदयगति रुकने से मृत्यु हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और नम आंखों के बीच ग्रामीणों ने अंतिम विदाई दी।

कुलदीप सिंह नर्सिंग असिस्टेंट के पद पर कार्यरत थे और फिलहाल गुवाहाटी में तैनात थे। शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। शनिवार सुबह उनका पार्थिव शव उनके पैतृक गांव अटूटा लाया गया, जहां शव यात्रा में सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए।

सीआरपीएफ और स्थानीय प्रशासन की उपस्थिति में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। कुलदीप के बेटे अक्षित ने उन्हें मुखाग्नि दी। आसपास के गांवों से भी लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।

कुलदीप ने 2002 में सीआरपीएफ में अपनी सेवाएं शुरू की थीं और उनके परिवार में पत्नी नीता, बेटा अक्षित और बेटी जूही हैं। उनकी एक बेटी की शादी हो चुकी है। परिवार में माता-पिता मदन सिंह और सरोज के अलावा दो भाई हैं, जिनमें एक भाई गौरव सेना में तैनात हैं और दूसरा भाई सौरभ गांव में रहते हैं।

ग्रामीणों के अनुसार कुलदीप एक मिलनसार और मददगार व्यक्ति थे, जिनकी अचानक मृत्यु से गांव में शोक की लहर है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें