नई दिल्ली: सिंगापुर के मालवाहक जहाज में लगी आग, ICG ने 18 को बचाया 

नई दिल्ली, 9 जून : श्रीलंका के कोलंबो पोर्ट से मुंबई के लिए रवाना सिंगापुर के एक मालवाहक जहाज में सोमवार को कोच्चि के निकट समुद्र में भयानक आग लग गई। इस दौरान समुद्र में धुएं का बड़ा गुबार भी देखा गया।

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के मुताबिक सोमवार सुबह नौ बजकर बीस मिनट पर कंटेनर शिप एमवी वान हाई 503 से इमरजेंसी अलर्ट मिला था। केरल के अझिक्कल से लगभग 44 समुद्री मील और कोच्चि से 130 समुद्री मील उत्तर-पश्चिम स्थित जहाज में रखे एक कंटेनर में विस्फोट के बाद आग लग गई है। यह जहाज 7 जून 25 को 22 क्रू मेंबर्स के साथ श्रीलंका के कोलंबो पोर्ट से मुंबई के लिए रवाना हुआ था, जिसे 10 जून को पहुंचना था।

विस्फोट की जानकारी मिलने के बाद जीवन रक्षक राफ्ट से लैस दो डोर्नियर विमानों के जरिये तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, लेकिन आग धीरे-धीरे शिप पर रखे बाकी कंटेनरों में भी फैल गई। 10-15 कंटेनर पानी में गिर गए। विस्फोट और आग के बढ़ने के बाद, चालक दल ने जहाज को छोड़ दिया। 18 चालक दल के सदस्यों को बचा लिया गया है, जबकि 4 लापता हैं। इनमें दो ताइवानी, एक इंडोनेशियाई और म्यांमार का एक नागरिक शामिल है। इसके अलावा जहाज पर आग लगने से पांच लोग घायल भी हुए हैं।

विशेष अग्निशमन और प्रदूषण प्रतिक्रिया जहाजों सहित पांच आईसीजी जहाजों को घटनास्थल पर भेजा गया है। सिंगापुर के जहाज में चार तरह के खतरनाक सामान रखे हैं, जिन्हें ज्वलनशील तरल, दहनशील पदार्थ और विषाक्त पदार्थ की कैटेगरी में रखा जाता है। उन्होंने बताया कि केरल मैरीटाइम बोर्ड के अध्यक्ष, केरल मैरीटाइम बोर्ड के सीईओ, पोर्ट डायरेक्टर और अधिकारी सभी आईसीजी के संपर्क में हैं और बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img