Sunday, 1 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में यातायात माह की शुरुआत, एसपी ने जागरूकता रैली को किया रवानाHapur News : मेरठ से मथुरा जा रहे व्यापारियों से हापुड़ में हथियार के बल पर 2.40 लाख की लूटChandigarh : रचनात्मकता और मासूमियत का संगम, ‘द क्रिएटिव बीज़’ ने किडप्रेन्योर कार्यक्रम में नवीन उत्पादों से सबका दिल जीताLucknow : ‘यूपी की जनता 2027 में सपा की साइकिल पंचर कर सैफई भेज देगी’, अखिलेश यादव पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने साधा निशानाLucknow : महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्मLucknow : योगी सरकार में बदली कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की तस्वीर, बेटियों को मिल रहे शिक्षा और आत्मनिर्भरता के नए अवसरVaranasi : वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के उपहार के लिए प्रधानमंत्री जी का दिल से धन्यवाद- मुख्यमंत्रीVaranasi : बुलेट ट्रेन से जुड़ेगी काशी नगरी, साढ़े तीन घंटे में पूरा होगा दिल्ली का सफर- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में साइबर अपराधियों ने व्यक्ति से की लाखों की ठगी, पीड़ित को कॉल कर ली जानकारी

Hapur News : साइबर अपराधियों ने एक बार फिर अपनी करतूत से लोगों को हैरान कर दिया है। पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शुक्लान निवासी मनीष कुमार गोयल के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 11.48 लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

मनीष कुमार गोयल ने साइबर थाने में दर्ज अपनी तहरीर में बताया कि 9 जुलाई 2025 को उनके एचडीएफसी बैंक खाते से तीन बार में कुल 3,48,660 रुपये निकाले गए। पहली बार 2,68,050 रुपये, दूसरी बार 63,040 रुपये और तीसरी बार 17,570 रुपये उनके खाते से निकाले गए। इसके बाद 11 जुलाई को उनके खाते से 5,00,000 रुपये और 3,00,000 रुपये की दो और बड़ी रकम निकाली गई। मनीष ने बताया कि उन्होंने स्वयं ये रकम नहीं निकाली थी।

बैंक खाते का बैलेंस चेक किया

11 जुलाई को मनीष के मोबाइल पर एक कॉल आई, जिसमें पूछा गया कि क्या उन्होंने 5 लाख रुपये का चेक जारी किया है। मनीष ने इसका खंडन किया। इसके बाद एक और कॉल आई, जिसमें 3 लाख रुपये के चेक के बारे में पूछा गया। मनीष ने फिर से मना किया और तुरंत अपने बैंक खाते का बैलेंस चेक किया। बैलेंस चेक करने पर पता चला कि उनके खाते से कुल 11,48,660 रुपये गायब हैं।

ऐसे हुई जानकारी

यह जानकर मनीष घबरा गए और तुरंत बैंक पहुंचकर अधिकारियों से संपर्क किया। बैंक ने जांच के बाद बताया कि उनके साथ साइबर ठगी हुई है। मनीष ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज की और अपने खाते से निकाले गए 11.48 लाख रुपये वापस दिलाने की मांग की।

क्या बोली पुलिस

साइबर थाना प्रभारी नजीर खान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने बताया कि साइबर ठगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें