Uttar Pradesh : हापुड़ में नहर में कूदा मंदबुद्धि कांवड़िया, पुलिस और लोगों ने बचाई जान

Hapur News : जनपद हापुड़ में थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव छपकौली स्थित प्राचीन शिव मंदिर के पास एक कांवड़िया नहर में कूद गया। समय रहते पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उसे सकुशल बाहर निकाल लिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार गांव लुखराड़ा निवासी अमर मंदबुद्धि है। वह पवित्र गंगाजल लेकर सोमवार को छपकौली के शिव मंदिर पहुंचा था। दोपहर करीब एक बजे अचानक उसने मंदिर के पास बह रही नहर में छलांग लगा दी और गहरे पानी में डूबने लगा।

कांवड़िया को डूबता देख वहां मौजूद कांवड़ियों और लोगों में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर मौके पर ड्यूटी कर रहे थाना प्रभारी प्रवीण कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। इसी बीच एक युवक ने कांवड़िया को बचाने के लिए चादर उसकी ओर फेंकी। डूबते हुए अमर ने चादर पकड़ ली और उसकी मदद से उसे बाहर निकाल लिया गया।

पुलिस के अनुसार कांवड़िया पूरी तरह सुरक्षित है। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने पुलिस और युवक की सूझबूझ की सराहना की।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img