Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

Bihar : अवैध नर्सिंग होम पर बड़ी कार्रवाई, पांच डॉक्टर समेत 10 पर केस, पांच कर्मी जेल भेजे गए

Nawada (मृत्युंजय) : जिले में अवैध रूप से बिना निबंधन के अस्पताल और नर्सिंग होम संचालित करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। इस संबंध में पांच चिकित्सकों सहित 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, जबकि पांच कर्मियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

नवादा सदर प्रखंड की प्रथम चिकित्सा पदाधिकारी के आवेदन पर नगर थाने में 30 जुलाई की देर शाम कांड संख्या-786/26 दर्ज किया गया। आरोपितों पर विभिन्न धाराओं के तहत आपराधिक न्यायभंग, छल, जालसाजी, जीवन को खतरे में डालना, लोक सेवक के आदेश की अवज्ञा और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

यह कार्रवाई गुरुवार शाम शहर के छह अवैध अस्पतालों में की गई छापेमारी से संबंधित है। जिलाधिकारी रविप्रकाश के निर्देश पर सदर एसडीएम अमित अनुराग के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी, जिसने यह अभियान चलाया। टीम में एसडीपीओ, टाउन एसएचओ, बीडीओ सदर और मेडिकल ऑफिसर शामिल थे। लगातार महिला व बच्चों की मौत की शिकायतों के बाद यह जांच शुरू की गई थी।

छापेमारी के दौरान आरोग्यम हॉस्पिटल और डॉ. रविकेयर हॉस्पिटल, दोनों हरिश्चंद्र स्टेडियम के पास स्थित, को मौके पर ही सील कर दिया गया। कुल छह कर्मियों को हिरासत में लिया गया था, जिनमें से एक महिला एएनएम को प्रमाण पत्र दिखाने के बाद छोड़ दिया गया। शेष पांच कर्मी पंकज कुमार आरोग्यम, रविशंकर कुमार व राजकरण रविकेयर, सन्नी कुमार उर्फ रंजन चौधरी एंड गिरजा ट्रामा सेंटर और अजय प्रसाद सिंह जनजीवन इमरजेंसी को जेल भेज दिया गया है।

जिन चिकित्सकों को नामजद किया गया है, उनमें डॉ. गिशु श्वेता ऐन्जल मैटरनिटी, डॉ. आरपी गुप्ता अमृत हॉस्पिटल, डॉ. नीरज कुमार चौधरी व डॉ. नवनीत कुमार चौधरी चौधरी एंड गिरजा ट्रामा सेंटर तथा डॉ. प्रह्लाद कुमार जनजीवन इमरजेंसी शामिल हैं।

जांच में पाया गया कि अधिकांश संस्थान बिना निबंधन, विशेषज्ञ डॉक्टर, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ, अग्निशमन प्रमाण पत्र, जैव-अपशिष्ट निपटान व्यवस्था और फार्मासिस्ट के संचालित हो रहे थे। कई जगह ऑपरेशन थिएटर भी विशेषज्ञों के बिना चलाए जा रहे थे और ऑक्सीजन सिलेंडर भी नदारद मिले। एक संस्थान में प्रसव के दौरान बच्चे की मौत का आरोप भी लगा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें