Monday, 2 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में दो फर्नीचर दुकानों में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राखMathura : मथुरा के महोली हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तारMathura : मथुरा में अहोई अष्टमी पर राधाकुंड में उमड़ा आस्था का सैलाब, निसंतान दंपतियों ने लगाई आधी रात को डुबकीHapur News : हापुड़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक लाख के अवैध पटाखे जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारHapur News : हापुड़ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का मेगा शिविर, 893 पात्रों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभBulandshahr : वोट बचाओ देश बचाओ महारैली के लिए बुलंदशहर से हजारों कांग्रेसी दिल्ली रवानाLucknow : 2017 से पहले तुष्टीकरण का तेजाबी दंश सहने को विवश थी अयोध्या- मुख्यमंत्रीGorakhpur : जनता दर्शन में आई महिला को सीएम योगी ने पति के इलाज का दिया भरोसा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ से बड़ी खबर, तेज रफ्तार कार होटल में घुसी, एक युवक की मौत, CCTV आई सामने

Hapur News : जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ जब एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर राजा-जी हवेली होटल के अंदर घुस गई। इस हादसे में अजीतपाल (34 वर्ष) नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान फरीदपुर गांव, थाना सहकारी नगर, जनपद बुलंदशहर के निवासी के रूप में हुई है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, मिली जानकारी के अनुसार अजीतपाल किसी का जन्मदिन मनाने होटल आया था। होटल में केक काटा और खाना खाया। जब वे होटल के बाहर टहल रहे थे, तभी तेज रफ्तार स्विफ्ट कार होटल का शीशा तोड़ते हुए अंदर घुस गई और अजीतपाल को कुचल दिया। हादसे में आकांक्षा, संदीप (निवासी झुंझुनूं, राजस्थान) और सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस की कार्रवाई

सीओ सिटी जितेंद्र शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घायलों का इलाज चल रहा है। मृतक और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने दुर्घटना में प्रयुक्त कार को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश जारी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें