Sunday, 1 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : ‘यूपी की जनता 2027 में सपा की साइकिल पंचर कर सैफई भेज देगी’, अखिलेश यादव पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने साधा निशानाLucknow : महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्मLucknow : योगी सरकार में बदली कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की तस्वीर, बेटियों को मिल रहे शिक्षा और आत्मनिर्भरता के नए अवसरVaranasi : वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के उपहार के लिए प्रधानमंत्री जी का दिल से धन्यवाद- मुख्यमंत्रीVaranasi : बुलेट ट्रेन से जुड़ेगी काशी नगरी, साढ़े तीन घंटे में पूरा होगा दिल्ली का सफर- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णवVaranasi : पहले ‘आश्वासन पर आश्वासन’ मिलता था, अब ‘सौगात पर सौगात’ मिलती है- मुख्यमंत्रीBulandshahar : बुलंदशहर में कांग्रेस ने सरदार पटेल की जयंती और इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलिBulandshahar : बुलंदशहर में अपना दल एस कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

उत्तर प्रदेश : सोशल मीडिया की लत और रील बनाने की सनक अब रिश्तों के बीच खड़ी दीवार, बर्तन धोने के कारण दो फॉलोअर्स कम होने पर थाने पहुंचा मामला

Hapur News : सोशल मीडिया की लत और रील बनाने की सनक अब रिश्तों के बीच दीवार खड़ी कर रही है। मामला ग्रेटर नोएडा और पिलखुवा निवासी एक पति-पत्नी का है। जहां पत्नी के मुताबिक रसोई में बर्तन धोने के कारण फॉलोअर्स कम हो गए। सोशल मीडिया पर दो फॉलोअर्स कम हो जाने के बाद पति-पत्नी के रिश्ते में ऐसा तनाव पैदा हुआ कि मामला महिला थाने तक पहुंच गया। पत्नी ने पति पर आरोप लगाया कि घर के कामों के चलते उसकी रील नहीं बन पाई, जिससे उसके फॉलोअर्स घट गए। जबकि पति का कहना था कि सोशल मीडिया की वजह से पत्नी घर की जिम्मेदारियां नहीं निभा रही।करीब 4 घंटे की काउंसलिंग के बाद पुलिस ने पति-पत्नी को समझाकर घर भेज दिया।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, पति ने हापुड़ के महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी पत्नी हर समय सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती है और वो रोजाना दो रील बनाती है और घंटों फोन में व्यस्त रहती है, जिससे घर-गृहस्थी की जिम्मेदारियां प्रभावित हो रही हैं। यह कोई पहला मौका नहीं है, इससे पहले भी इसी तरह का विवाद थाने तक पहुंच चुका है। जब महिला थाना प्रभारी अरुणा राय ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर बातचीत कराई तो पत्नी ने कहा कि पति के कहने पर मुझे रसोई में जाकर बर्तन धोने पड़े, इसी दौरान मैं रील नहीं बना पाई और मेरे दो फॉलोअर्स कम हो गए। पत्नी का कहना था कि वह सोशल मीडिया पर अपनी पहचान बना रही है और उसमें पति का दखल उसके करियर के लिए नुकसानदायक है।

दोनों के बीच हुआ समझौता

करीब 4 घंटे चली समझाइश में थाना प्रभारी ने महिला को सोशल मीडिया के अलावा परिवार और सामाजिक जीवन की जिम्मेदारियों के महत्व को समझाया। वहीं पति ने भी अपनी कुछ गलती स्वीकारते हुए मामला रफा-दफा कराया। आखिरकार पत्नी घर जाने को तैयार हुई और दोनों ने आपसी सहमति से बात खत्म की। सीओ सदर जितेंद्र शर्मा ने बताया कि एक पति ने पत्नी के सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने की शिकायत की थी। पति का आरोप था कि पत्नी इंस्टाग्राम पर अधिक व्यस्त रहती है। इसके बाद दंपती को थाने पर बुलाया गया। जहां पत्नी ने बताया कि वह घर के कार्यों में व्यस्त हो जाती है, तो इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड नहीं कर पाती। जबकि काम के दौरान उसके 2 फॉलोवर्स भी घट गए। पुलिस के सामने दोनों पक्षों की काउंसलिंग हुई, तो मामला आपस में सुलझ गया। फिलहाल दोनों में समझौता हुआ है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें