Monday, 2 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक लाख के अवैध पटाखे जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारHapur News : हापुड़ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का मेगा शिविर, 893 पात्रों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभBulandshahr : वोट बचाओ देश बचाओ महारैली के लिए बुलंदशहर से हजारों कांग्रेसी दिल्ली रवानाLucknow : 2017 से पहले तुष्टीकरण का तेजाबी दंश सहने को विवश थी अयोध्या- मुख्यमंत्रीGorakhpur : जनता दर्शन में आई महिला को सीएम योगी ने पति के इलाज का दिया भरोसाGorakhpur : किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए पैकेज लाएंगे- सीएम योगीLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार देगी योगी सरकार, सभी मंडलों में लगेंगे दीपावली मेलेLucknow : पति को खोने के बाद मिला आर्थिक संबल, योगी सरकार में पेंशन से 42 लाख से अधिक महिलाओं को सहारा

उत्तर प्रदेश : हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण का अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा, 6 अवैध निर्माण को किया ध्वस्त

Hapur News : हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण (Hapur Pilkhuwa Development Authority) ने अवैध प्लाटिंग और निर्माण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए थाना देहात क्षेत्र में गुरुवार को ताबड़तोड़ कार्रवाई की। इस दौरान 6 अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए। जबकि एक व्यावसायिक निर्माण को सील कर दिया गया।

यहां-यहां पर हुई कार्रवाई

प्रभारी सचिव प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्राधिकरण की टीम ने अलग-अलग जगहों पर करीब 42,600 वर्ग मीटर (12.5 एकड़) से अधिक क्षेत्रफल में फैली अवैध प्लाटिंग और निर्माण को हटाया। कार्रवाई में जिन स्थानों पर बुलडोजर चला। उन्होंने बताया कि लोदीपुर रोड पर विपिन दीवान की 6,000 वर्ग मीटर की अवैध प्लाटिंग, तातारपुर में राजू और बॉबी की 6,000 वर्ग मीटर की प्लाटिंग, जरौंठी रोड पर रवि प्रकाश की 3,100 वर्ग मीटर की प्लाटिंग, धीरखेड़ा मेरठ रोड पर बबलू त्यागी की 15,000 वर्ग मीटर की प्लाटिंग पर कार्रवाई। धीरखेड़ा चौकी मार्ग पर रोशन खरबंदा की 10,000 वर्ग मीटर की अवैध प्लाटिंग हटाई गई।मेरठ बाईपास धीरखेड़ा पर महिपाल सिंह के 2,500 वर्ग मीटर के व्यावसायिक निर्माण को सील किया गया।

ये रहे मौजूद

प्राधिकरण ने साफ किया है कि बिना स्वीकृत नक्शे के निर्माण कार्य पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जनता को चेतावनी देते हुए कहा कि बिना अनुमति निर्माण करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तय है। इस कार्रवाई में एचपीडीए की टीम का नेतृत्व प्रवर्तन प्रभारी राकेश सिंह तोमर ने किया। उनके साथ वीरेश राणा, अवर अभियंता पीयूष जैन, अजय सिंघल सहित प्राधिकरण की सचल टीम भी मौके पर मौजूद रही।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें