Bihar : डेहरी EO हत्याकांड पर तेजस्वी यादव का हमला, कहा- बिहार में दूसरे अधिकारी की हत्या, सरकार अपराधियों को दे रही संरक्षण

Patna (मृत्युंजय) : डेहरी के कार्यपालक पदाधिकारी EO की हत्या के मामले में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी सरकार पर तीखा हमला बोला है। मृतक के परिजनों से बातचीत के बाद उन्होंने कहा कि बिहार में यह अधिकारियों की दूसरी हत्या है। पहले एक मुठभेड़ हुई थी और अब एक अधिकारी की हत्या कर दी गई। ऐसे में सरकार बताए कि वह आगे क्या करेगी?

तेजस्वी यादव ने मृतक के परिजनों के आरोपों का हवाला देते हुए NDA के एक विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि मामले में नामजद FIR दर्ज हो और न्यायिक जांच कराई जाए।

उन्होंने IG स्तर की जांच पर भी सवाल उठाए और कहा कि इस तरह की जांच से सच्चाई सामने नहीं आएगी। तेजस्वी ने सीधे मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया कि सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है, जिसकी वजह से लगातार इस तरह की घटनाएं हो रही हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने मांग की कि दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में किसी अधिकारी या आमजन के साथ इस तरह की घटना न हो।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img