ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत, मचा हड़कंप

अमर सैनी

नोएडा। थाना कासना क्षेत्र में सोमवार को एक युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना के बाद हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रविवार रात एक 30 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। काफी देर तक युवक का शव ट्रेक पर पड़ा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने स्थानीय लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। काफी कोशिशों के बाद भी शव की पहचान नहीं हो पाई। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हुई है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव की पहचान के लिए आसपास के थानों और पड़ोसी जिलों के थानों में फोटो भेजा गया है। शव की पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img