Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

DTC Bus Accident: दिल्ली के लक्ष्मी नगर में DTC बस का कहर, ऑटो चालक की मौत, कई वाहन चकनाचूर

DTC Bus Accident: दिल्ली के लक्ष्मी नगर में DTC बस का कहर, ऑटो चालक की मौत, कई वाहन चकनाचूर

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में आज सुबह एक भयावह सड़क हादसा हुआ जिसने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया। सुबह करीब 9:30 बजे शकरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विकास मार्ग पर एक डीटीसी बस ने बेकाबू होकर कई गाड़ियों को टक्कर मार दी, जिसमें एक ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई और छह अन्य वाहन गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए।

पुलिस के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद जब शकरपुर थाने की टीम घटनास्थल पर पहुंची, तो वहां कोई घायल व्यक्ति मौजूद नहीं मिला। कुछ समय बाद, हेडगेवार अस्पताल से सूचना मिली कि 63 वर्षीय मोहम्मद हेन, निवासी शहीद नगर, गाजियाबाद, जो ऑटो चला रहे थे, को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि उनकी मृत्यु इसी हादसे में हुई है। पुलिस ने मामले में मेडिको-लीगल केस दर्ज कर लिया है और मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डीटीसी बस काफी तेज रफ्तार से आई और अचानक एक के बाद एक कई वाहनों से टकरा गई। कुछ लोगों ने दावा किया कि बस चालक असामान्य अवस्था में था, और संभवतः उसे दौरा पड़ा हो। इस आशंका के आधार पर पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक की मेडिकल जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है ताकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, चालक की मेडिकल स्थिति और तकनीकी जांच के बाद ही पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें