ट्रैफिक जाम को लेकर की बैठक, यातायात व्यवस्था में सुधार

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा की यातायात व्यवस्था में सुधार लाने के लिए शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (फोनरवा) के पदाधिकारियों ने पुलिस उपायुक्त यमुना प्रसाद के साथ उनके कार्यालय में मुलाकात की।

फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने बताया कि नोएडा के अधिकांश मेट्रो स्टेशनों के नीचे ऑटो, टेम्पो और ई-रिक्शा के कारण जाम की स्थिति बनती है। इससे आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने ऑटो चालकों द्वारा क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने की समस्या पर भी प्रकाश डाला, जो दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है।महासचिव के.के. जैन ने सेक्टर 37 चौराहे, गिझौड़ चौक और सेक्टर 52 मेट्रो स्टेशन के पास सीएनजी पंपों पर लगने वाले जाम की ओर ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने सेक्टर 55 की ओर जाने वाले मार्ग पर लगे बैरिकेड को हटाने की मांग भी रखी। पुलिस उपायुक्त यमुना प्रसाद ने आश्वासन दिया कि नोएडा की यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए उनका विभाग पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रमुख स्थानों पर जाम की समस्या का समाधान करने के लिए कार्य शुरू हो गया है और अगले तीन-चार महीनों में इसका नतीजा दिखाई देगा।

कौन-कौन हुआ शामिल
बैठक में फोनरवा के अन्य सदस्य जैसे अशोक शर्मा, उमा शंकर शर्मा, विनोद शर्मा, जी.एस. सचदेवा, कोसिंदर यादव, हृदेश कुमार गुप्ता और राजेश सिंह भी उपस्थित थे। यह बैठक नोएडा के निवासियों के लिए एक सकारात्मक कदम साबित हो सकती है, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था में आने वाले समय में महत्वपूर्ण सुधार देखने को मिल सकता है।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img