सीईओ ने ग्रीन टेक्नोलॉजी से लैस प्लांट का किया उद्घाटन

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सेक्टर-54 स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में नवनिर्मित तृतीयक उपचार संयंत्र (टीटीपी) का उद्घाटन किया गया। इस अत्याधुनिक संयंत्र की क्षमता 54 एमएलडी है। इस नए संयंत्र के साथ ही एक वेटलैंड का भी निर्माण किया गया है। यह टीटीपी फाइबर डिस्क तकनीक पर आधारित है, जो शोधित जल की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार लाएगा।

इस परियोजना का सीईओ डॉ लोकेश एम. ने अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में शुभारंभ किया। सीईओ डॉ लोकेश एम. ने बताया कि इस नई तकनीक से जल में मौजूद गंदगी, कुल निलंबित ठोस पदार्थ (टीटीपी) और मल-कोलिफॉर्म की मात्रा को नियंत्रित किया जा सकेगा। इससे सीओडी, बीओडी और मल की मात्रा भी मानकों के अनुरूप नियंत्रित होगी। यह प्रयास राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के दिशा-निर्देशों के अनुसार किया गया है।सीईओ ने बताया कि इसके अलावा 2.5 एकड़ क्षेत्र में फैले वेटलैंड का निर्माण भी किया गया है। इसकी संचयन क्षमता 15 हजार क्यूबिक मीटर है और यह प्रतिदिन लगभग 20-22 एमएलडी शोधित जल का उपयोग करेगा। यह वेटलैंड न केवल पानी की गुणवत्ता में सुधार करेगा, बल्कि भूजल स्तर को बढ़ाने में भी मदद करेगा। साथ ही यह पक्षियों और अन्य जीवों के लिए एक अनुकूल पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करेगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img