Friday, 30 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahar : बुलंदशहर में भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, मलबे में दबकर चाचा-भतीजे की मौत, महिला घायलHapur News : हापुड़ में सांसद चंद्रशेखर आजाद की जनसभा कल, पुलिस ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजामHapur News : हापुड़ में रास्ते से गाड़ी हटाने को कहा तो गार्ड और स्टाफ ने युवक को पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटनाHapur News : हापुड़ में करवा चौथ पर दिखी आस्था की छटा, महिलाओं ने की पति की दीर्घायु की कामनाHapur News : हापुड़ देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी तस्कर शाह आलम दबोचाLucknow : स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली उप्र की तस्वीर: मुख्यमंत्रीNayab Singh Saini: ‘मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीInternational Gita Mahotsav: श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दें राज्यपाल, गीता जयंती से कुरुक्षेत्र की विश्व स्तर पर बनी पहचान: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Hapur News : हापुड़ में सांसद चंद्रशेखर आजाद की जनसभा कल, पुलिस ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Hapur News : हापुड़ में शनिवार को आजाद समाज पार्टी कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का कार्यक्रम प्रस्तावित है। उनका कार्यक्रम दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान में दोपहर 12 बजे होगा। कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है तो वहीं पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। सीओ समेत 100 से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

शुक्रवार को रामलीला मैदान में कार्यक्रम की तैयारियां पूरे दिन चलती रही। मंच और पंडाल लगाने का काम अंतिम चरण में रहा। पूर्व मंत्री और मंडल प्रभारी वीर सिंह गौतम और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिरीश ने मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। मंडल प्रभारी ने बताया कि रैली की तैयारी पिछले एक महीने से की जा रही है और हापुड़ समेत आसपास के जिलों से 20 से 25 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत करा रहे हैं और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे हैं।

एएसपी महेश कुमार ने बताया कि रैली को देखते हुए कार्यक्रम स्थल और उसके आसपास पुलिस बल तैनात रहेगा। भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें