Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Delhi: दिल्ली में फर्जी दस्तावेजों के साथ तीन बांग्लादेशी गिरफ्तार, MCD चुनाव में किया था मतदान

Delhi: दिल्ली में फर्जी दस्तावेजों के साथ तीन बांग्लादेशी गिरफ्तार, MCD चुनाव में किया था मतदान

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली पुलिस ने पहाड़गंज इलाके में फर्जी दस्तावेजों के साथ तीन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला, उसकी बेटी और एक नाबालिग शामिल हैं। इन पर आरोप है कि इन्होंने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारतीय नागरिकता प्राप्त कर ली थी और बीते MCD चुनावों में भी मतदान किया था। पुलिस ने इनके कब्जे से आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट सहित कई फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं। दिल्ली पुलिस सेंट्रल जिले में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ अभियान चला रही थी। इसी कड़ी में 28 जनवरी 2025 को पहाड़गंज थाना इलाके के संगतराशन क्षेत्र में तीन संदिग्धों की पहचान हुई। जब पुलिस ने इनकी जांच की, तो ये खुद को भारतीय नागरिक बताते हुए आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य दस्तावेज दिखाने लगे। हालांकि, जब दस्तावेजों की गहन जांच की गई तो ये सभी फर्जी पाए गए।

पुलिस ने जब आरोपियों के कमरे की तलाशी ली, तो वहां से दो बांग्लादेशी पासपोर्ट, एक बांग्लादेशी शिक्षा बोर्ड की मार्कशीट, आधार कार्ड, बैंक चेकबुक और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए। पूछताछ में महिला आरोपी जोहरा खातून ने खुलासा किया कि वह 20 साल पहले बांग्लादेश के बेनापोल बॉर्डर से अवैध रूप से भारत आई थी और तब से दिल्ली में रह रही थी। जोहरा खातून ने अक्टूबर 2020 में ‘स्वीटी सरकार’ के नाम से फर्जी भारतीय पासपोर्ट बनवाया, जिसमें उसने अपना पता छतरपुर एन्क्लेव और जन्म स्थान दिल्ली दर्ज करवाया था। उसके पास से आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर आईडी भी बरामद हुए हैं। वहीं, उसकी बेटी पुष्पो सरकार का भारतीय पासपोर्ट सितंबर 2024 में जारी किया गया था।

पूछताछ में जोहरा खातून ने स्वीकार किया कि उसने MCD चुनाव में वोट भी डाला था। यह मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच और कड़ी कर दी है कि कहीं और भी अवैध तरीके से रह रहे विदेशी नागरिकों ने भारतीय चुनाव प्रक्रिया में भाग तो नहीं लिया है। इसके अलावा, पुलिस ने मोहम्मद अली अमीन (23), निवासी जिला भोला, बांग्लादेश को भी पकड़ा है। वह दिसंबर 2024 में वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी अवैध रूप से भारत में रह रहा था। पुलिस ने उसे FRRO के माध्यम से डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, सेंट्रल दिल्ली में अब तक 21 बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान की जा चुकी है, जिनमें से 18 को डिपोर्ट किया जा चुका है। जबकि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को भी जल्द ही FRRO के माध्यम से देश से बाहर भेजा जाएगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें