Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Delhi Crime: दिल्ली के खेड़ा खुर्द में चोरी के दौरान मुठभेड़, पाँच चोर गिरफ्तार, तीन घायल

Delhi Crime: दिल्ली के खेड़ा खुर्द में चोरी के दौरान मुठभेड़, पाँच चोर गिरफ्तार, तीन घायल

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली के खेड़ा खुर्द गांव में पीवीसी रेजिन चोरी करते समय पुलिस और चोरों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस चौकी मेट्रो विहार, थाना नरेला औद्योगिक क्षेत्र की टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। पुलिस द्वारा रोके जाने पर चोरों ने फायरिंग कर दी, जिसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इस दौरान तीन चोर घायल हो गए, जबकि 3-4 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

यह घटना विधानसभा चुनावों के मद्देनजर रात में गश्त के दौरान सामने आई। पुलिस टीम को खेड़ा खुर्द गांव के बाहरी इलाके में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली थी। जब टीम मौके पर पहुंची, तो उसने देखा कि 8-9 लोग एक ट्रक में पीवीसी रेजिन के बैग लोड कर रहे थे। पुलिस को देखते ही चोर भागने लगे और एक ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें तीन चोर घायल हो गए और पाँच को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 32 बोर की एक पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, एक लोहे की रॉड, एक वाहन और 68 बैग पीवीसी रेजिन बरामद किए। इन सभी आरोपियों को नरेला औद्योगिक क्षेत्र थाने लाया गया, जहां उनके खिलाफ एफआईआर संख्या 82/2025 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें