Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Muzaffarnagar Gangrape Murder Case: मुजफ्फरनगर गैंगरेप और हत्‍या कांड का खुलासा, जीजा निकला मास्टरमाइंड

Muzaffarnagar Gangrape Murder Case: मुजफ्फरनगर गैंगरेप और हत्‍या कांड का खुलासा, जीजा निकला मास्टरमाइंड

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में 21 वर्षीय लड़की के साथ हुए गैंगरेप, हत्या और फिर शव जलाने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस वारदात का मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि लड़की का जीजा ही निकला। पुलिस के अनुसार, आरोपी आशीष ने बैंक से पर्सनल लोन लेकर 30 हजार रुपये में दो साथियों को अपनी साली की सुपारी दी थी।

हत्या से पहले आशीष और उसके दो साथियों ने मिलकर लड़की के साथ गैंगरेप किया, फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। शव की पहचान छिपाने के लिए तीनों ने पेट्रोल डालकर उसे जला दिया। बताया जा रहा है कि मृतका अपने जीजा आशीष को लंबे समय से ब्लैकमेल कर रही थी, जिससे तंग आकर उसने यह खौफनाक साजिश रची।

पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मुजफ्फरनगर के एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि 23 जनवरी को बुढ़ाना थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी को दामाद आशीष, अपने साथी शुभम और दीपक के साथ ले गया था, जिसके बाद से वह लापता थी। बुढ़ाना थाना प्रभारी आनंददेव मिश्र ने संदेह के आधार पर आशीष को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जहां उसने पूरी वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें