Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Delhi Crime: कपड़ा कारोबारी की गाड़ी से लाखों चोरी वाले तीन पकड़े, नकदी व बाइक बरामद

कपड़ा कारोबारी की गाड़ी से लाखों चोरी वाले तीन पकड़े, नकदी व बाइक बरामद

रिपोर्ट: रवि डालमिया

कपड़ा कारोबारी की फैक्टरी में बंदूक की नोक पर दो लाख लूटे के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार। उनके पास से 40 हज़ार रुपये और एक मोटरसाइकिल बरामद की। शाहदरा जिले के गांधी नगर इलाके में कपड़ा कारोबारी से चार बदमाशों द्वारा लूटपाट का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायतकर्ता अभय अग्रवाल की ‌‌शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए। छानबीन शुरू की। पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि पीड़ित अभय अग्रवाल, राजेंद्र नगर, साहिबाबाद में रहते हैं। वह गांधी नगर की गुरुद्वारा गली स्थित कपड़ों का व्यापार करते हैं और उनकी जींस की फैक्टरी है। बुधवार रात करीब 10.13 बजे गांधी नगर थाने में उनकी फैक्टरी स्थित कार्यालय में बंदूक की नोक के बाद दो लाख रुपये की लूट की सूचना मिली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस उन्होंने बताया कि रात करीब 9.45 बजे मुंह ढककर उनकी फैक्टरी के कार्यालय में घुसे चार बदमाशों ने पहले तो गोलीबारी की और फिर फैक्टरी में रखे करीब दो लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। इस दौरान पुलिस को मौके से दो कारतूस और कारतूस की एक खोल मौके से बरामद हुई। पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। स्थानीय पुलिस के अलावा मोबाइल क्राइम टीम और एफएसएल की टीमों ने मौके से सभी जरूरी सुराग जुटाए। टीम ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपियों व उनके रूट मैप के बारे में जानकारी इकट्ठा की।

पीड़ितों से पूछताछ में पता चला कि सभी आरोपी दुबले-पतले व नवयुवक थे। पता चला कि चारों आरोपी वारदात से पहले जींस फैक्टरी के पीछे की गली में घूम रहे थे। इसके बाद तकनीकि टीम और स्थानीय सूत्रों की मदद से तीनों आरोपियों की पहचान की गई और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राकेश उर्फ ​​प्रिंस, विशाल मेहरा और रिजवान के रूप में हुई है। एक आरोपी की तलाश की जा रही है। एक कर्मचारी के बेटे ने आरोपियों को दी थी फैक्टरी की सारी जानकारी। पूछताछ में पता चला कि उसने राकेश उर्फ ​​प्रिंस, विशाल और रिजवान के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बताया कि उनके गिरोह के एक नाबालिग के पिता फैक्टरी में काम करते हैं, इसी नाबालिग की मदद से आरोपियों ने यहां के बारे में सारी जानकारी जुटाई और फिर वारदात को अंजाम दे डाला। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और एक आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *