Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने हिसार से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री नायब सिंह
मुख्यमंत्री नायब सिंह ने हिसार से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने हिसार से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

स्पोर्ट :कोमल रमोला

चंडीगढ़, 20 जुलाई- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह ने आज जिला हिसार में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत अयोध्या के लिए बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने बस को रवाना करने से पहले बस में सवार तीर्थ यात्रियों से बात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने तीर्थ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर वर्ग के लोगों के लिए कल्याणकारी नीतियां लागू कर रही है। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना भी उसी का एक हिस्सा है, जिसमें प्रदेश सरकार 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को निःशुल्क तीर्थ यात्रा करवा रही है। इस योजना में वे परिवार शामिल हैं, जिनकी वार्षिक आय एक लाख 80 हजार रुपए तक या इससे कम है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर लाखों श्रद्धालु निःशुल्क देश के विभिन्न प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों के दर्शन करेंगे। इस योजना से श्रद्धालुओं की आस्था को भी सम्मान मिल रहा है। इस योजना के अंतर्गत धार्मिक स्थलों की यात्रा करवाई जा रही है। योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक श्रद्धालुओं को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। अभी तक अनेक लाभार्थी इस योजना का लाभ उठा चुके हैं।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ कमल गुप्ता, विधानसभा उपाध्यक्ष श्री रणबीर गंगवा, विधायक श्री विनोद भ्याना सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *