Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में पशु चोर गिरोह का भंडाफोड़, सात बदमाश धरे, चोरी की सात भैंस बरामदMathura : गिरिराज परिक्रमा की स्वर लहरियों से गूंजा गोवर्धन, संघ के शताब्दी वर्ष का हुआ संगीतमय समापनNew Delhi : ब्रिक्स संसदीय फोरम के दौरान ओम बिरला और रूसी संसद के अध्यक्ष वोलोदिन के बीच द्विपक्षीय वार्ताNew Delhi : 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम से पहले नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठकें, आज ओम बिरला करेंगे विदेशी प्रतिनिधिमंडलों से वार्ताHapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंद

Hapur News : हापुड़ में चोरों का तांडव, सोने के आभूषण समेत नकदी पर हाथ किया साफ, खिड़की से दाखिल हुए चोर

Hapur News : थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव छज्जुपुर में सोमवार की देर रात घर की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने जमकर तांडव मचाया। इस दौरान चोरों ने घर को खंगाला और सोना के आभूषण समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरी की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

Hapur News : क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार गांव छज्जुपुर के रहने वाले नरेंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार की रात को खाना खाने के बाद परिवार के सदस्यों के साथ सोने चला गया था। देर रात को चोरों ने घर के पीछे की खिड़की को तोड़कर अंदर दाखिल हुए और कमरे का बाहर से गेट बंद कर दिया। मंगलवार की सुबह उठकर देखा तो कमरे की अलमारी से एक लाख रुपये नगद, सोने के आभूषण, डेढ़ किलो चांदी, 20 किलो घी चोरी हुआ है। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी गांव में चोरी की घटना हो चुकी है। पीड़ित ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।

क्या बोली पुलिस

थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं। अज्ञात चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम लगी हुई है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर चोरों को पकड़ा जाएगा।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें