Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरताGangster Arrest USA: अमेरिका के लास वेगास में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार, भारत लाने में जुटी हरियाणा एसटीएफTelangana Gang Rape Case: सिद्दीपेट में दशहरा के दिन 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में 3 किशोरों समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में युवाओं का अनोखा प्रदर्शन, सड़क पर बनाया पाकिस्तान का झंडा, लिखा मुर्दाबाद

Hapur News : कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले को लेकर देश के लोगों में आतंकवाद के खिलाफ आक्रोश है। दूसरी तरफ इस हमले में पाकिस्तान का हाथ होने से पाकिस्तान के खिलाफ लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। पाकिस्तान के खिलाफ अपना आक्रोश जताते हुए कुछ युवाओं ने धौलाना-गुलावठी सड़क पर पाकिस्तान मुर्दाबाद लिखकर और पाकिस्तान का झंडा बनाकर अपना आक्रोश जताया। सड़कों पर चलने वाले लोग पाकिस्तान के झंडे को पांव तले रौंदते हुए दिनभर अपनी नाराजगी जताते रहें।

क्या है पूरा मामला

पहलगाम में निहत्थे सैलानियों पर क्रूरतापूर्ण आतंकी हमले के विरोध में लोगों में आक्रोश बढ़ता नजर आ रहा है। वहीं हापुड़ के धौलाना-गुलावठी मार्ग की सड़क पर कुछ युवाओं ने एकत्र होकर पाकिस्तान के झंड़ा सड़क पर बनाया और उस पर लात मारी, वहीं उस पर वाहन भी गुजरते नजर आए। आतंकवाद पर भड़के लोगों ने पाकिस्तान के झंडे के ऊपर से वाहन निकालकर विरोध प्रदर्शन जताया ।प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। किसी युवक ने सड़क पर पाकिस्तान मुर्दाबाद और पाकिस्तान का झंडा बनाया जिसे देखकर लोगों ने पाक के खिलाफ खूब नारेबाजी की।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें