Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक संस्थानों के सहयोग से पंजाब के स्कूलों में शिक्षा के स्तर को वैश्विक बनाया जाएगा – हरजोत सिंह बैंस

हरजोत सिंह बैंस
अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक संस्थानों के सहयोग से पंजाब के स्कूलों में शिक्षा के स्तर को वैश्विक बनाया जाएगा - हरजोत सिंह बैंस

अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक संस्थानों के सहयोग से पंजाब के स्कूलों में शिक्षा के स्तर को वैश्विक बनाया जाएगा – हरजोत सिंह बैंस

चंडीगढ़, 21 जनवरी:

पंजाब के स्कूल शिक्षा और उच्च शिक्षा मंत्री स हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि राज्य के स्कूलों में शिक्षा के स्तर को वैश्विक बनाने की दिशा में एक और ठोस कदम उठाते हुए, पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आज फिनलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ तुर्कू के विशेषज्ञों के साथ एक दिवसीय प्रशिक्षण और विचार-विमर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया। मोगा के मैगसीपा में आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न सरकारी प्राथमिक स्कूलों के 296 अध्यापकों ने भाग लिया।

स हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि फिनलैंड में तीन सप्ताह के प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए भेजे गए 72 अध्यापकों के पहले बैच की शानदार सफलता के उपरांत मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा आज 273 प्राथमिक अध्यापकों और 23 डी.ई.ओ. (एलिमेंट्री) के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

स्कूल शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य अध्यापकों को प्रभावी प्राथमिक विद्यालय शिक्षण तकनीकों से सुसज्जित करना है। उन्होंने कहा कि यह पहल प्रशिक्षकों को राज्य के प्राथमिक विद्यालयों की शिक्षा प्रणाली को बेहतर ढंग से समझने में सक्षम बनाएगी।

अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों के दल, जिसमें श्री ऐरी कियोस्की, सुश्री मिरजामी इनोला और सुश्री सारी इसोकायटो-सिंजॉय शामिल थे, का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव श्री कमल किशोर यादव ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशिक्षकों का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम प्राइमरी विद्यालय के अध्यापकों को ऐसी तकनीकों को अपनाने में मदद करेगा, जो विद्यार्थियों के लिए सीखने की प्रक्रिया को रोमांचक और तनाव-मुक्त बनाएंगी, साथ ही उनके समग्र विकास में योगदान देंगी।

इस अवसर पर विशेष सचिव स्कूल शिक्षा चर्चिल कुमार, निदेशक अमनिंदर कौर बराड़ और स्कूल शिक्षा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें